फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anil Kapoor arrived BHU, students chanted Jkkas

अनिल कपूर पहुंचे बीएचयू, छात्र बोले झक्कास

Sun, 01 Mar 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 01 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor arrived BHU, students chanted Jkkas
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन-2015’ का उद्घाटन करने आए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को अपने बीच पाकर युवाओं का उत्साह आसमान छूने लगा। तालियों की गूंज के बीच उन्हें करीब से देखने के लिए छात्रों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन


स्वागत से अभिभूत ‘मिस्टर इंडिया’ ने बीएचयू परिसर के वातावरण की तारीफ की तो छात्रों को गुरुजनों, माता-पिता की इज्जत और दोस्तों की मदद करने की नसीहत दी। साथ ही इस प्यार और जोश से कॅरियर ही नहीं, देश और समाज के बेहतर निर्माण की राह सुझाई।
विज्ञापन


शाम 4:20 बजे अनिल कपूर जैसे ही एंफीथिएटर ग्राउंड में बने मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। महोत्सव के उद्घाटन के बाद अनिल ने युवाओं को संबोधित किया। कहा कि मैं ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूं। मुझे यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका नहीं मिला। आप भाग्यशाली हैं कि दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं। इतना हरा-भरा विश्वविद्यालय मैंने नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अपने इस जोश, उत्साह और प्यार को अपने कॅरियर के लिए ही नहीं, देश के लिए, अपने बनारस के लिए और अपनी इस यूनिवर्सिटी के लिए सदैव बरकरार रखें। साथ ही अपने शिक्षकों, अभिभावकों और सीनियर्स की इज्जत करें तथा दोस्तों की मदद करें। आपकी ये खूबियां देश को सशक्त बनाएंगी। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप ही भविष्य हैं।


दस साल बाद समाज और देश कहां होगा, यह आप पर निर्भर है। प्रो. प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। स्वागत प्रो. वीएन त्रिपाठी, धन्यवाद छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन लक्ष्मण गुप्ता व कृति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed