{"_id":"5b10047a4f1c1b9d6e8b58f8","slug":"angry-youth-climb-on-mobile-tower-and-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":" डांट से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ करने लगा डांस, ग्रामीणों की अटकी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ करने लगा डांस, ग्रामीणों की अटकी सांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 31 May 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
युवक के उतरने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में गुरुवार को एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और डांस करने लगा। गांव के लोगों ने यह देखा तो अफरा तफरी मच गई। युवक टॉवर से गिर न जाये यह सोच कर सबकी सांसे अटकी रही। करीब चार घंटे की मान-मनौव्वल के बाद वह नीचे उतरा।
परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर गांव में शमीम (18) सुबह एक युवक का मोबाइल लेकर ग्राम प्रधान के कुएं पर जाकर कूदने की धमकी दे रहा था।
इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर शमीम टावर पर चढ़ गया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही ग्राम प्रधान, गोपीगंज एसओ सुनील वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग और पुलिसकर्मी उसे काफी देर तक समझाते रहे लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. संजय कुमार भी वहां पहुंच गए। करीब चार घंटे उसे समझाने-बुझाने और मान-मनौवल का दौर चलता रहा। दोपहर में करीब 12 बजे वह टावर से नीचे उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।