फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry sweeper start protest in varanasi for delay in salary boycott work at assi ghat

वाराणसी: वेतन में देरी से नाराज सफाई कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, घाटों पर सफाई कार्य बाधित

Wed, 12 Jan 2022 06:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 06:21 PM IST
सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Angry  sweeper start protest in varanasi for delay in salary boycott work at assi ghat
अस्सी घाट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के घाटों की साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और अस्सी घाट पर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों ने कहा कि घाटों की साफ सफाई का जिम्मा जिन कार्यदायी संस्थाओ को दिया गया है, वो उनके साथ अन्याय कर रही हैं। पिछले तीन महीने से हमारा वेतन नहीं दे रही है। ऐसे में हम क्या खाएं और परिवार को क्या खिलाएं।

विज्ञापन


साथ ही सभी ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नही दिया गया तो वो अपना काम शुरू नही करेंगे। सफाईकर्मी बृजेश ने बताया कि घाट पर साफसफाई का जिम्मा नगर निगम ने जिस कंपनी को साफ-सफाई ठेका दिया उसने हमें हर माह 7500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन बीते नवंबर माह से वेतन का रुपया भी नहीं मिला।
विज्ञापन


वर्दी और छुट्टी के भी पैसे काट रही कंपनी
सफाईकर्मी पूनम ने कहा कि हमे कंपनी ने वर्दी दी थी। लेकिन अब उसका भी पैसा कंपनी काट रही है। साथ ही महीने में चार छुट्टी जो मिलती है कंपनी वो भी नही देती है। अगर कोई बीमार हो गया या काम पर नही आया तो उसका भी कंपनी पैसा काट लेती है। सफाई कर्मियों ने कहा कि जबतक हमें हमारा पिछला वेतन नही मिलेगा तब तक हम काम शुरू नही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed