फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry people pelted stones at Chandauli, police reached the spot

चंदौली में छेड़छाड़ से नाराज लोगों ने किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 14 May 2020 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Angry people pelted stones at Chandauli, police reached the spot
demo pic - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम छेड़खानी की घटना से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। पीड़ित पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन

इसके बाद वहां तनाव की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंची धीना थाने और कमालपुर चौकी की पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने उन पर भी पत्थर फेंके। घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस ने इस दौरान किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। लेकिन तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर एएसपी प्रेमचंद, सीओ जगत कनौजिया धीना, कंदवा, धानापुर और सैयदराजा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि गांव के मनबढ़ युवक ने छेड़खानी की। लेकिन पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के लोगों को ही पीटा जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया है। गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम एक युवती शौच के लिए बाहर गई हुई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। वहीं बुधवार की शाम पीड़ित पक्ष के लोगों ने युवक के घर जाकर मारपीट की। इस पर युवक के परिजन भी मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इससे वहां तनाव की स्थिति हो गई थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर माहौल गरम हो गया। पुलिस पहुंचकर मामले को सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed