फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anger and ego are the reasons for downfall, hence patience and restraint are necessary.

गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक थे बिस्मिल्लाह खां : अजय राय

Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Anger and ego are the reasons for downfall, hence patience and restraint are necessary.
सिगरा स्थित फरमान दरगाह पर शनिवार को भारतरत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 110वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनकी मजार पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। कहा कि उस्ताद एक महान शहनाई वादक और काशी की गंगा-जमुनी तहज़ीब के जीवंत प्रतीक थे। उनकी शहनाई की मधुर धुनों ने काशी को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस्ताद का काशी और मां गंगा से गहरा आध्यात्मिक संबंध था। अक्सर वह गंगा किनारे बैठकर घंटों शहनाई का रियाज किया करते थे। उनकी साधना में काशी के घाटों की आध्यात्मिकता, मंदिरों की घंटियां और गंगा की लहरों की पवित्रता घुली हुई थी। बिस्मिल्लाह खां आजीवन काशी की गंगा-जमुनी तहज़ीब को संजोने का काम किया। कहा कि उन्हें होली के रंग और ईद की खुशियों से काफी लगाव था। वे होली और ईद दोनों पर्वों को पूरे उत्साह के साथ मनाते थे। सभी धर्मों का सम्मान करते थे। इस अवसर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,सफक रिजवी, प्रिंस राय खगोलन, शकील जादूगर, विश्वनाथ कुंवर, किशन यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed