फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anchal won the game of six rounds Varanasi team became the overall champion

शतरंज प्रतियोगिता : छह राउंड की बाजी जीत आंचल विजेता, नौ पदक के साथ वाराणसी टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 03:35 PM IST
सार

शतरंज प्रतियोगिता में आंचल विजेता बनी। बता दें कि नौ पदक के साथ वाराणसी टीम ओवरऑल चैंपियन बनी ओर प्रयागराज के हसनैन सिद्दकी उपविजेता बने।
 

विज्ञापन
Anchal won the game of six rounds Varanasi team became the overall champion
शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 द्वितीय स्व. सुषमा जोशी मेमोरियल एसके वीटी प्राइजमनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को रामकटोरा बैंक्वेट हॉल में हुई। पुरुष वर्ग में प्रयागराज के रवि चोपड़ा और महिला वर्ग में वाराणसी की डॉ. आंचल मौर्या चैंपियन बनीं। वाराणसी की टीम नौ पदकों के साथ ओवरऑल विजेता रही।

विज्ञापन


प्रयागराज के हसनैन सिद्दकी उपविजेता, लखनऊ के पवन बाथम तीसरे और वाराणसी के गोविंद कुमार चौथे स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. प्रेक्षा पांडेय और विशिष्ट अतिथि बास्केटबॉल संघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी वैभव सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में डॉ. आंचल मौर्या छह राउंड की बाजी जीत चैंपियन बनीं जबकि यशस्वी पटेल और काशिका सिंह उप विजेता बनीं। अंडर-17 आयु वर्ग के बालक वर्ग में वाराणसी के प्रिंस विजेता और राज निगम उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में वाराणसी की विधि एंजेलिना विजेता और अर्शी श्रीवास्तव उपविजेता बनीं। अंडर-15 आयुवर्ग में वाराणसी के श्रेष्ठ श्रीवास्तव विजेता और शौर्य सिंह बिसेन उपविजेता जबकि मुगलसराय के अभिनव सिंह को तीसरा स्थान मिला।

बालिका वर्ग में ऐशानि पाठक विजेता और एंजेलिना राज उपविजेता बनीं। अंडर-13 में प्रयागराज के साात्विक विजेता और दैविक उपविजेता बने जबकि बालिका वर्ग में मनस्वी पांडेय विजेता और अनिका द्विवेदी को दूसरा स्थान मिला।


अंडर-9 में मनन पांडेय विजेता और आरव सिंह उपविजेता जबकि बालिका वर्ग में प्रयागराज की श्रीवल्ली श्रीवास्तव विजेता और परीक्षिता दुबे उपविजेता बने। स्कूली वर्ग की प्रतियोगिता आर्यन इंटरनेशनल स्कूल विजेता और दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता बनी। निर्णायक की भूमिका हेमंत शर्मा, दीपमाला द्विवेदी ने निभाई।

इस मौके पर रविशंकर झुनझुनवाला, हर्ष झुनझुनवाला, पल्लवी झुनझुनवाला, विनीत राज तिवारी, डॉ श्वेता भारती मौजूद रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed