{"_id":"667fd46dea9bae655708bb2e","slug":"anant-radhika-wedding-nita-ambani-daughter-in-law-will-wear-a-pink-saree-weavers-are-preparing-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Wedding: डेढ़ किलो की गुलाबी रंग की साड़ी पहनेंगी नीता अंबानी की बहू राधिका, बेहद खास है दुपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anant Radhika Wedding: डेढ़ किलो की गुलाबी रंग की साड़ी पहनेंगी नीता अंबानी की बहू राधिका, बेहद खास है दुपट्टा
Sat, 29 Jun 2024 03:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:03 PM IST
सार
Varanasi News: उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी कुछ दिन पूर्व काशी आकर अपने बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का कार्ड बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया था। इसी दौरान वे रामनगर स्थित बुनकरों से भी मिलीं थीं। ये लोग अंबानी परिवार के लिए कुल 57 साड़ियां बना रहे हैं।
विज्ञापन
राधिका मर्चेंट की साड़ी बनाते कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीता अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट के लिए बनारस में डेढ़ किलो की साड़ी तैयार हो रही है। रामनगर में बुनकर इसे पिछले दो महीने से तैयार कर रहे हैं। रंग काट (गुलाबी) साड़ी में सोने-चांदी के साथ मीना का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुनकर विभोर और निलेश ने बताया कि नीता अंबानी के लिए 57 साड़ी तैयार की जा रही है। बहू के लिए खास रंग काट गुलाबी रंग में साड़ी बनाई जा रही है। इस साड़ी में 500 ग्राम सोने के तार, 250 ग्राम रूपा तार, 250 ग्राम तानी, 250 ग्राम बानी और 250 ग्राम मीना लग रहा है।
विज्ञापन
हैंडलूम से तैयार हो रही इस साड़ी पर महीन कारीगरी की जा रही है। इसकी डिजाइन बेहद खूबसूरत है। रोजाना करीब सात से आठ घंटे लगकर कारीगर इसे तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक मीटर का दुपट्टा (श्रीनाथ) भी तैयार किया गया है। यह दुपट्टा 100 ग्राम का है। हैंडलूम पर तैयार हो रहे इस दुपट्टे की डिजाइन अंबानी परिवार की ओर से मिली है। पांचवी पीढ़ी के अनिकेत ने बताया कि रिलायंस स्वदेश की ओर से मिले ऑर्डर पर माल तैयार हो रहा है।
चार दिन पूर्व नीता अंबानी घर पहुंची थीं तो उन्होंने हमारी कारीगरी की काफी तारीफ की थी। पिता विजय मौर्य की देखरेख में दो कारीगर नीता अंबानी की बहू राधिका के लिए साड़ी बना रहे हैं।