फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Inspector suspended in Varanasi Instructions given police station incharges outpost incharges

वाराणसी में दरोगा निलंबित : थानेदारों व चौकी प्रभारियों को दी हिदायत, CP बोले- महाकुंभ के भक्तों का करें सहयोग

Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
सार

Varanasi News : पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दाैरान उन्होंने महाकुंभ के दाैरान विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। कहा कि भक्तों को किसी भी तरीके से दिक्कत नहीं होनी चाहिए। संदिग्धों पर निगरानी की जाए।

विज्ञापन
Inspector suspended in Varanasi Instructions given police station incharges outpost incharges
यातायात पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूटरचना सहित अन्य आरोपों से संबंधित मुकदमे की विवेचना में लापरवाही बरतने में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कपसेठी थाने के दरोगा देवेंद्र कुमार दूबे को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को हिदायत दी कि आचरण पेशेवर और प्रदर्शन उच्चकोटि का हो। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं का पुलिस सहयोग करे। श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस का व्यवहार विनम्र हो। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने रविवार की रात यातायात पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कोई अवैध कब्जा करे तो मुकदमा दर्ज करने में देरी न की जाए। सड़कें हर हाल में अतिक्रमण मुक्त हों। सड़कों पर वेंडिंग जोन नही बनेगा। 
विज्ञापन


विगत तीन वर्षों में पकड़े गए चोर, लुटेरों और पेशेवर शूटरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। जेल में बंद आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक थाने में टॉप-10 बदमाश की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि गश्त व पिकेट ड्यूटी पर विशेष ध्यान दिया जाए। रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को राजपत्रित अधिकारी ब्रीफ करें। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाएं। पुलिस सोशल मीडिया पर जागरूकता के लिए थाना स्तर पर डिजिटल वॉरियर बनाए।

चार ऑपरेशन को लेकर लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट में चलाए जा रहे चार ऑपरेशन को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। इनमें ऑपरेशन चक्रव्यूह (कमिश्नरेट के 28 स्थानों पर राउंड द क्लाक चेकिंग), ऑपरेशन स्वीप (संदिग्ध व्यक्ति व स्थानों की चेकिंग), ऑपरेशन सत्यापन (स्ट्रीट वेंडर्स, होटलों में काम करने वालों, और झोपड़ी में रहने वालों का सत्यापन) और ऑपरेशन त्रिनेत्र (सीसी कैमरे लगवाने के लिए दुकानदारों को लगातार प्रोत्साहित करना) शामिल है। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो। ई-साक्ष्य एप पर तलाशी, जब्ती की वीडियो / फोटो अपलोड की जाए। मुकदमों की विवेचना प्रभावी तरीके से समय से पूरी की जाए। 

Inspector suspended in Varanasi Instructions given police station incharges outpost incharges
यातायात पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दाैरान। - फोटो : अमर उजाला

19 शाखाएं भंग कर चार प्रकोष्ठ में समाहित की गईं
पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्र रूप से काम कर रही 19 शाखाओं को भंग कर उन्हें चार प्रकोष्ठ में समाहित कर दिया है। इस क्रम में डीसीआरबी प्रकोष्ठ में एंटी भूमाफिया सेल, एंटी ऑटो थेफ्ट सेल, नॉरकोटिक्स सेल, अवैध खनन सेल और संगठित अपराध सेल को समाहित किया गया है। वाचक पुलिस आयुक्त प्रकोष्ठ में एचएस सेल को समाहित किया गया है।

प्रधान लिपिक प्रकोष्ठ में ग्रीवेंस सेल, प्रशिक्षण सेल, पासपोर्ट सेल, मानवाधिकार सेल, ई-ऑफिस और चुनाव कार्यालय सेल को समाहित किया गया है। महिला अपराध प्रकोष्ठ में ट्रांसजेंडर सेल, मिसिंग सेल, नारी सुरक्षा दल सेल, महिला आयोग प्रकोष्ठ, विशेष किशोर इकाई, महिला सम्मान प्रकोष्ठ और महिला सहायता प्रकोष्ठ को समाहित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed