{"_id":"66fd36d56961095cbd05c9a6","slug":"an-exhibition-of-wildlife-rescue-equipment-was-held-in-mini-zoo-in-varanasi-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वनों के साथ वन्यजीवों को भी बचाने की जरूरत, प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बोले वनाधिकारी राकेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वनों के साथ वन्यजीवों को भी बचाने की जरूरत, प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बोले वनाधिकारी राकेश कुमार
Wed, 02 Oct 2024 05:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:34 PM IST
सार
मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्धाटन कर उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वनों के साथ वन्यजीवों को भी बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत सारनाथ वन विभाग के मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्धाटन उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आसपास घूमने वाले वन्यजीवों को बचाने के साथ उनके बारे में समझने की जरूरत है।
विज्ञापन
वन्यजीव को बचाने के साथ वनों को भी बचाना है। समाज का हर व्यक्ति सजग होगा तभी सम्भव हो सकता है। वनों को बचाने में जनता की सहभागिता जरूरी है। वहीं पर वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरण व जलीय जीवों के बचाव के लेकर लगी प्रदर्शनी में 9 स्टालों का अवलोकन कर उपकरणों के बारे में वनकर्मियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वन्यजीवों के जागरूकता के लिए 2 अक्तूबर को बच्चों द्वारा वन्यजीवों की पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 3 अक्तूबर को वन्यजीवों की मास्क पेंटिग प्रतियोगिता, 4 अक्तूबर को बच्चों की निबंध प्रतियोगिता, 5 अक्तूबर को डॉल्फिन डे में जलीय जीवों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही 6 अक्तूबर को बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर अमित दुबे , रामधन यादव, विनोद सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन