{"_id":"685b9613c27f725be8088313","slug":"an-animal-came-in-front-an-unknown-vehicle-went-out-of-control-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सामने आया जानवर, अज्ञात वाहन हुआ अनियंत्रित, बाइक सवार को मारा धक्का, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सामने आया जानवर, अज्ञात वाहन हुआ अनियंत्रित, बाइक सवार को मारा धक्का, एक की मौत
Wed, 25 Jun 2025 12:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:10 PM IST
सार
रास्ते में जानवर के आने से अज्ञात वाहन अनियंत्रित हो गया। किनारे से जा रहा बाइक सवार चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस अब धक्का मारने वाले वाहन के मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबेपुर खेल मैदान के समीप मंगलवार की शाम 7बजे एक अज्ञात वाहन ने चौबेपुर बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को सामने आ रहे सुअर को बचाने के चक्कर में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हुसैन अली गूड्डू 32 वर्ष पुत्र ज़ुबैर अली निवासी दानियालपुर डुबकियां हुई । मृतक एक बाइक एजेंसी पर बाइक मिस्त्री का काम करता था। उसे दो बच्चे चांद बाबू 5वर्ष ,इकरा फ़िरदौस7 वर्ष, पत्नी हेमा बेगम हैं। सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन