{"_id":"6521bbaef9cf5841450c0a9a","slug":"amrit-kalash-will-be-delivered-to-block-headquarters-from-today-varanasi-news-c-20-vns1013-383462-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आज से अमृत कलश ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आज से अमृत कलश ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचाए जाएंगे
विज्ञापन
वाराणसी। मेरी माटी-मेरा देश अमृत कलश यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक घर से एकत्र की गई मुट्ठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर चावल को ब्लाॅक मुख्यालय पर पहुंचाया जाना है। इसमें युवक मंगल दल / महिला मंगल दल / नेहरु युवा केंद्र से जुड़े लोग और ग्रामीण शामिल रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि ब्लाॅक स्तर पर आठ अक्तूबर को विकास खंड चिरईगांव, चोलापुर व पिंडरा, नौ अक्तूबर को हरहुआ, बड़ागांव व काशी विद्यापीठ और 10 अक्तूबर को सेवापुरी व अराजीलाइन विकास खंड में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी ब्लाॅकों और नगर निकायों में एकत्रित किए गए अमृत कलशों को 13 से 25 अक्तूबर के बीच जिला मुख्यालय पहुंचाया जाएगा। 25 अक्तूबर को सिगरा स्थित शहीद उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेगा। 26 अक्तूबर को अमृत कलश लखनऊ भेजा जाएगा। 27 अक्तूबर को अमृत कलश दिल्ली भेजे जाएंगे।
ब्यूरो
विज्ञापन
ब्यूरो