फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amitabh bachan ask some question to varanasi people

वाराणसी के नागरिकों से सवाल पूछेंगे अमिताभ बच्चन, जानें सवाल..

Tue, 10 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 10 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachan ask some question to varanasi people
अमिताभ बच्चन सफाई से जुड़े छह सवाल पूछेंगे - फोटो : फाइल फोटो
स्वच्छता सर्वे के लिए मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन सफाई से जुड़े छह सवाल संबंधित शहर के नागरिकों से पूछेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 1969 टोलफ्री नंबर जारी किया है।
इस नंबर पर शहर का कोई भी नागरिक कॉल कर सकता है।
कॉल करने पर मुंबई से अमिताभ बच्चन की प्री रिकार्डेड आवाज में छह सवाल पूछेंगे।
सभी सवालों का जवाब देने पर भी शहर को सर्वे के दौरान प्वाइंट दी जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की सफाई पहले से बेहतर हुई या नहीं, डस्टबीन की संख्या बढ़ी या नहीं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में तेजी, टायलेट की संख्या बढ़ी की नहीं। 

इन्हीं सवालों का जवाब नागरिकों को देना होगा। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, सफाई पर भी सवाल होगा।
इस पर सर्वे टीम को 450 अंक दिए जाने हैं। 
गौरतलब है ‌क‌ि शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं देखने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम अब 22 जनवरी को आएगी।
तीसरी बार टीम के आने का कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया है। पहले चार जनवरी की तिथि तय थी। बाद में 10 जनवरी हुई और अब 22 जनवरी हो गई है।
टीम 22-23 जनवरी को शहर में रहेगी। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि देश में पांच सौ शहरों का सर्वे होना है। टीम उसी हिसाब से सर्वे कर रही है। बनारस का नंबर अभी नहीं आया है। टीम 22 जनवरी को शहर में आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed