{"_id":"5a61ad7e4f1c1b8a268b52e4","slug":"amit-shah-wile-come-varanasi-tomorrow-congress-will-show-black-flag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'युवा उद्घोष' के लिए कल बनारस आएंगे अमित शाह, कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'युवा उद्घोष' के लिए कल बनारस आएंगे अमित शाह, कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
युवा उद्घोष कार्यक्रम का सेवादल ने किया विरोध
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के बाद अब जिला कांग्रेस सेवा दल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने की रणनीति तैयार की है।
उनका दावा है कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ सौ पास हासिल कर लिया है और मंच के पास पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेंगे।
गुरुवार को काशी विद्यापीठ स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि हम महात्मा गांधी की तपोभूमि पर इस तरह का आयोजन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को काशी विद्यापीठ में नहीं बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो काशी विद्यापीठ का किसी भी कीमत पर भगवाकरण नहीं होने देंगे।
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद नियमावली के तहत किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय में नहीं किया जा सकता है तो फिर यह आयोजन कैसे हो रहा है।

युवा उद्घोष में जुटेंगे 17 हजार कार्यकर्ता
BJP LOGO
भाजपा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को युवा उद्घोष कार्यक्रम होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 हजार से अधिक युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। यह जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने दी।
बताया कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, रोहनिया और सेवापुरी के 1736 बूथों के कार्यकर्ता आएंगे। हर बूथ से 10-10 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन कार्यकर्ताओं ने 20 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
इसमें 2019 में पहली बार मतदान करने वाले 18 साल के सात हजार युवा कार्यकर्ता होंगे। पेपरलेस और डिजिटल के जरिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, मीडिया समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, शोमनाथ विश्वकर्मा आदि को व्यवस्था में लगाया गया है। लक्ष्मण आचार्य के अलावा मंत्री अनिल राजभर ने विद्यापीठ जाकर कार्यक्रम की तैयारियां देखीं।