फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah in Varanasi today: important meeting for up assembly seats in Purvanchal

वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री शाह: संकट मोचन के बाद बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे, बैठक में पूर्वांचल की अहम सीटों पर करेंगे मंथन

Tue, 28 Dec 2021 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Dec 2021 05:22 PM IST
सार

पूर्वांचल की अहम सीटों पर मंथन के लिए मंगलवार की शाम गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और वाराणसी में रात्रि प्रवास भी करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah in Varanasi today: important meeting for up assembly seats in Purvanchal
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम को वाराणसी पहुंच गए। उनका हेलीकॉप्टर वाराणसी एयरपोर्ट पर 04:18 बजे उतरा, जहां भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं ने आगवानी की। उसके बाद सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किया। गृहमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री के संकट मोचन मंदिर जाने की सूचना के बाद जिला प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी। साथ ही साफ-सफाई भी की जा रही है। संकट मोचन दर्शन के बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


उसके बाद काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर पूर्वांचल की प्रमुख सीटों के लिए रणनीति बनाएंगे। इसमें कई प्रमुख पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जाएगा और उसी आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। गृहमंत्री हरहुआ स्थित लॉन में करीब दो घंटे की लंबी बैठक के बाद लंका स्थित अमेठी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आगवानी करने वालों में विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू, शैलेश पांडे, नवीन कपूर, पवन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

भदोही में जनसभा हुई निरस्त
गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। खराब मौसम के कारण जनसभा को निरस्त कर दिया गया। मंगलवार दोपहर 03:45 बजे गृहमंत्री के आने का कार्यक्रम था, लेकिन दो बजे से ही बारिश होने लगी। करीब सवा घंटे तक रिमझिम बारिश के कारण लोग जनसभा स्थल से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed