फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah from sonebhadra live railly

सोनभद्र में अमित शाह: यूपी का ट्रांसफार्मर खराब, इसे बदलना होगा

Mon, 06 Mar 2017 06:13 PM IST
amar ujala.com written by उत्पल कांत
amar ujala.com written by उत्पल कांत Updated Mon, 06 Mar 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
amit shah from sonebhadra live railly
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते शाह - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा में सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उनका भाषण ज्यादातर सपा सरकार पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन


कहा, केंद्र सरकार ने यूपी को हर साल एक लाख करोड़ रुपये अधिक दिये लेकिन सपा सरकार ने उसे खर्च नहीं किया। केंद्र से हाईटेंशन तार से बिजली भेजी गई लेकिन यूपी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जनता इस खराब ट्रांसफार्मर को बदल दे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनी तो हम पांच साल में यूपी को देश में नंबर वन कर देंगे। शाह ने सपा को निशाने पर रखते हुए कहा कि  उनके गुण्डों ने खनिज संपदाओं को लूटा और जमीनों पर अवैध कब्जा किया। भाजपा सरकार बनी तो अवैध कब्जा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में उन्होंने कहा कि यूपी में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया। सड़क, बिजली, पानी, महिलाओं की सुरक्षा पर काम नहीं किया। युवाओं को रोजगार नहीं दिया।

सपा सरकार खून, हत्या, बलात्कार में नंबर वन है। केंद्र सरकार ने खनन मिलने वाली आय का एक हिस्सा जिले के विकास पर खर्च करने के लिए मिनरल्स डेवलपमेंट कमेटी बनाने की योजना बनाया लेकिन यूपी सरकार ने उसे लागू नहीं किया। कमेटी तक नहीं बनी।

यूपी के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनानी होगी। कहा, एक से बाप और दूसरे से मां परेशान है और दोनों से यूपी परेशान है। राहुल बाबा मोदी से सवाल पूछते हैं, जनता उनसे पूछना चाहती है कि 60 साल में आपकी सरकारों ने क्या किया।

मोदी ने ढाई साल में दो करोड़ घरों में सिलेंडर भेजवाया। उन्होंने हर 15 दिन में एक योजना बनाई। अब तक 93 योजना बनाई लेकिन यूपी सरकार ने उनको लागू नहीं किया। सपा की निकम्मी सरकार योजनाएं लागू नहीं कर रही। 

शाह बोले, एक तरफ गड्ढ़ा, दूसरी ओर खाई है

amit shah from sonebhadra live railly
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने सपा को गुंडो की सरकार कहा। कहा कि  सपा में आजम, गायत्री, शिवपाल लड़ रहे और बसपा में मुख्तार, अफजाल अंसारी लड़ रहे। एक ओर गड्ढा, दूसरी ओर खाई है। हमारे यहां कोई गुण्डा नहीं है। बीजेपी ही गुण्डाराज से मुक्ति दिला सकती है।

उन्होंने आग कहा सरकार बनी तो छोटे किसानों का ऋण माफ करेंगे, ब्याज मुफ्त ऋण देंगे। धान समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। 70 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। 25 मेडिकल, 80 इंजीनियरिंग कालेज खोलेंगे।

बगैर धर्म जाति पूछे लैपटाप देंगे। वर्ग दो, तीन, चार ही बहाली के लिए इंटरव्यू खत्म करेंगे। सबसे ज्यादा मार्क्स वाले को नौकरी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed