फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah Azamgarh visit updates: terrorism city will call by Saraswati Dham state university will be in name of Suheldev

आजमगढ़ में अमित शाह: आतंकवाद की पनाहगाह अब बनेगा सरस्वती का धाम, सुहेलदेव के नाम पर होगा राज्य विवि का नाम

Sat, 13 Nov 2021 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 06:12 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने काम किया अच्छा है। पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खदेड़ दिया है।

विज्ञापन
Amit Shah Azamgarh visit updates: terrorism city will call by Saraswati Dham state university will be in name of Suheldev
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पहले आजमगढ़ आतंकवाद की पनाहगाह के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह सरस्वती का धाम बनेगा है। यहां से शिक्षित युवा देश के विकास में योगदान देंगे। आजमगढ़ में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है यहां की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने ये बातें राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 के विस चुनावों में भाजपा ने प्रदेश में 10 विश्वविद्यालय खोलने का वादा किया था। जिसे योगी सरकार ने पूरा किया। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय दसवां है। उप्र की धरती को विदेशी आक्रांताओं से मुक्ति दिलाने का काम महाराजा सुहेलदेव ने किया था। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री से अपील करूंगा की इस विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर हो।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज था जिस पर योगी आदित्यनाथ ने विराम लगा दिया। 2017 में उप्र देश की छठीं अर्थव्यवस्था वाला राज्य था लेकिन आज यह दूसरी अर्थ व्यवस्था का राज्य है। उन्होंने कहा कि हम जैम लाए जिसका मतलब जन-धन, आधार कार्ड और मोबाइल लेकिन सपा के जैम का मतलब जिन्ना, आजम और मुख्तार हैं। तो आप किस जैम को अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को इलेक्शन आते ही जिन्ना महान दिखने लगते हैं। लेकिन मैं योगी जी को सर्टिफिकेट देकर जा रहा हूं कि उन्होंने पूर्वांचल से मच्छर और माफिया को खदेड़ दिया है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाकर जहां मच्छरों का सफाया किया वहीं कठोर कार्रवाई कर अपराधियों को प्रदेश से खदेड़ दिया है।

अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण उसी जगह हो रहा है और उसका ध्वज आसमान से बात करेगा। गृहमंत्री ने कहा कि जबसे जनसंघ का गठन हुआ तबसे धारा 370 हो हटाने की बात हो रही थी। कहा जा रहा था कि कश्मीर से 370 हटी तो कश्मीर पाक में चला जाएगा। लेकिन दृढ़ निश्चय से 70 साल की समस्या को मोदी जी ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed