फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah and cm yogi do worship at kashi vishwnath temple

सीएम योगी संग अमित शाह ने काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर पर टेका मत्था

Sat, 20 Jan 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 20 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
amit shah and cm yogi do worship at kashi vishwnath temple
कालभैरव मंदिर में अमित शाह और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मिशन 2019 का शंखनाद करने वाराणसी पहुंचे  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बावा के दरबार और काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन


दोनों नेता दोनों मंदिरों में करीब 40 मिनट तक रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम 5:08 बजे दोनों नेता काल भैरव के दरबार पहुंचे। मंदिर में दोनों ने कालभैरवाष्टक मंत्र के जाप से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


5:21 बजे मंदिर के पुजारी प्रवीण दुबे ने प्रसाद स्वरूप लाची दाना और गुलाब का फूल भेंट किया। कालभैरव मंदिर से निकलकर 5:27 बजे सीएम और शाह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वैदिक ब्राह्मणों ने यहां षोडशोपचार पूजन कराया। अर्चक श्रीकांत मिश्रा, टेकनारायण और राकेश पराशर के आचार्यत्व में पूजन कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान वहां मौजूदा कमिश्नर ने ज्ञानवापी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। 5:47 बजे दोनों मंदिर से निकल गए।

इस दौरान मैदागिन से लेकर काल भैरव मंदिर तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ खड़ी रही। योगी आदित्यनाथ जब मंदिर पहुंचे और कार से नीचे उतरे तो लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। 

इससे पहले काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में शाह और योगी ने युवाओं को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा कि तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार होता था। उन्हें अधिकार देकर जब सजा का प्राविधान करने का कांग्रेस ने विरोध किया।

भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते विकास और कानून व्यवस्था कायम करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रहे काशी के विकास का जिक्र किया। कहा कि आजादी के बाद अब तक इतना विकास कांग्रेस ने किया था। काशी का भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास होगा।

राष्ट्र निर्माण के लिए युवा शक्ति को दिया संदेश

amit shah and cm yogi do worship at kashi vishwnath temple
युवा उद्घोष के मौके पर योगी - फोटो : अमर उजाला
युवा उद्घोष के मौके पर योगी ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवा शक्ति को काशी से संदेश दिया। कहा कि पुलिस में 1.62 लाख और शिक्षक में 1.37 लाख पदों पर आगामी तीन माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीएम मोदी, शाह और सीएम के कार्यों की सराहना की।

काशी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीएम और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने जोरदार स्वागत किया। यहां से सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचे।

यहां युवा उद्घोष कार्यक्रम में नए भारत के निर्माण के लिए पार्टी से जुड़ने वाले 18 से 35 साल के युवाओं का स्वागत किया। यहां सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को कुंभ का लोगो भेंट किया।

इसके बाद कुबेर कांप्लेक्स में भारतीय रत्न एवं आभूषण संस्थान के विस्तार केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां से सगुन लॉन में आयोजित संस्थान के कार्यक्रम में भाग लिया। 

कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बाल विकास पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश के राज्यमंत्रियों में अनिल राजभर, डा. नीलकंठ तिवारी, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, विधायकों में रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed