UP: नेपाल हिंसा के बीच काठमांडो जा रही फ्लाइट की वाराणसी में आपात लैंडिंग, सवार थे 144 यात्री; अबूधाबी लौटी
अबूधाबी से काठमांडो जा रही फ्लाइट संख्या 3एल 43 नेपाल नहीं भेजी जा सकी। फ्लाइट डायवर्ट करके वाराणसी भेजी गई। 144 यात्रियों के साथ फ्लाइट की अपराह्न 3.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
विस्तार
नेपाल में हिंसा के बीच अबूधाबी से काठमांडो जा रही फ्लाइट की मंगलवार की अपराह्न लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट करीब दो घंटे 10 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकी रही, फिर शाम 5:40 बजे वापस अबूधाबी के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट में 144 यात्री सवार थे।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अबूधाबी से काठमांडो जा रही फ्लाइट संख्या 3एल 43 नेपाल नहीं भेजी जा सकी। फ्लाइट डायवर्ट करके वाराणसी भेजी गई। 144 यात्रियों के साथ फ्लाइट की अपराह्न 3.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
लैंडिंग से करीब तीस मिनट पहले ही फ्लाइट में सवार इराक के यात्री महमूद अलीसा की तबीयत खराब हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद यात्री को दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया। एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुजीत ने बताया कि यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित वीडियो-
