{"_id":"63482105521df741f7598b04","slug":"american-trainer-will-teach-self-defence-tricks-to-girl-students-of-kashi-vidyapith-varanas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विद्यापीठ की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे अमेरिकी प्रशिक्षक, शिविर का उद्घाटन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विद्यापीठ की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे अमेरिकी प्रशिक्षक, शिविर का उद्घाटन कल
Thu, 13 Oct 2022 08:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Oct 2022 08:00 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। शिविर में अमेरिकी प्रशिक्षक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते काशी विद्यापीठ कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मरक्षा के लिए अमेरिकी प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। मार्शल आर्ट्स की विधा आईकीडो के अमेरिकी प्रशिक्षक सेंसई जेम्स फ्रीडमैन प्रशिक्षण देने के लिए बनारस पहुंच चुके हैं। काशी विद्यापीठ और आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 14 अक्तूबर को होगा। जो कि कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन करेंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने समिति कक्ष में प्रेसवार्ता में बताया कि 14 से 16 अक्तूबर तक शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ ही निशुल्क मेडिकल जांच और विधिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मुख्य परिसर समेत महाविद्यालय की 200 छात्राएं हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि पहली बार महिला शिक्षिकाएं भी शिविर में हिस्सा लेंगी। कुलपति ने महाविद्यालयों से अपील की है कि वह छात्राओं को जरूर भेजें। शिविर में आईकीडो के चेयरमैन सेंसई डीवी राय, सेंसई अखिलेश रावत व सेंसई अजीत श्रीवास्तव प्रशिक्षित करेंगे। आयोजन समिति में डॉ. बंशीधर पांडेय, डॉ. आरती विश्वकर्मा और डॉ. राहुल गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव के लिए अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस