Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   American pistachios and figs from Kabul have become VIP items in Varanasi almonds and cashews

महंगाई: काशी में अमेरिका का पिस्ता, काबुल की अंजीर हुई वीआईपी; सर्दी में बादाम-काजू ने दिखाए तेवर

Sat, 13 Dec 2025 03:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 03:55 PM IST
सार

Varanasi News: ड्राई फ्रूट्स की डिमांड तो बढ़ी है इसके साथ ही इनके रेट में भी काफी इजाफा हुआ है। पिस्ता, अंजीर, बादाम और मखाना के रेट में उतार-चढ़ाव हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार, ठंड में इन चीजों की ज्यादा डिमांड रहती है।

विज्ञापन
American pistachios and figs from Kabul have become VIP items in Varanasi almonds and cashews
ड्राई फ्रूट्स। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

Dry Fruits Rate: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। मांग बढ़ते ही बाजार में मेवा के दाम बढ़ गए हैं। काशी में अमेरिका का पिस्ता और काबुल की अंजीर महंगी हो गई है। 

विज्ञापन


व्यापारी अनिल केशरी के मुताबिक, जो किशमिश दो महीने पहले 400 से 450 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 500 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। अंजीर के दाम 900 से बढ़ कर 1400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। छोहाड़ा 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन


पहले इसकी कीमत 150 रुपये प्रति किलो थी।  महंगाई के इस दौर में केवल मखाना ही एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसने ग्राहकों को राहत दी है। व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि बिहार से आने वाला मखाना पहले 1300 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 1000 तक आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

काजू-बादाम भी हुए महंगे
बादाम पहले 800 रुपये के आसपास था, अब 850 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। काजू की कीमत भी 800 रुपये से बढ़कर 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। विशेश्वरगंज और गोला दीनानाथ बाजार में काजू की आपूर्ति मुख्य रूप से गोवा और केरल से होती है, जबकि बादाम और पिस्ता अमेरिका से आयात होता है। अखरोट की खेप कश्मीर और अंजीर अफगानिस्तान से आता है। 

ठंड में मेवे की खपत बढ़ जाती है। आने वाले दिनों में मेवे की कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बावजूद सेहत के प्रति जागरूक लोग बढ़ी कीमतों में भी खरीदारी कर रहे हैं। - प्रतीक गुप्ता, अध्यक्ष, विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल

किसकी कितनी बढ़ी कीमत

मेवा पहले अब
किशमिश 400 500
अंजीर 900 1400
बादाम 800 850
मखाना 1300 1000
छोहाड़ा 150 200
नोट: सभी कीमतें प्रति किग्रा में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed