{"_id":"59fa12b94f1c1bee688b899a","slug":"america-institution-will-work-for-students-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अमेरिकी संस्था करेगी यह नेक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अमेरिकी संस्था करेगी यह नेक काम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के पांच ब्लॉकों में अमेरिका की संस्था ‘रूम टू रीड’ बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित प्राथमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी की व्यवस्था करेगी। इसमें छात्रों के लिए तोता, हाथी, सर्प, गौरैया की कहानी समेत अन्य पुस्तकें होंगी।
इसके लिए चोलापुर, चिरईगांव, आराजीलाइन, सेवापुरी और हरहुआ ब्लॉक का चयन किया गया है। इन प्राथमिक विद्यालयों बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधा देने की पहल की गई है।
संस्था से जुड़े पुस्तकालय सहयोगी मुकेश ने बुधवार को चोलापुर के परानापट्टी स्थित स्कूल में पुस्तकालय लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान बताया कि देश के 11 राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों पर रूम टू रीड संस्था द्वारा गरीब छात्रों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
चोलापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम, मंगोलेपुर, परानापट्टी, बेला, धरसौना, रजला, महदा, छितमपुर, सिंगुलपुर के विद्यालय का चयन किया गया है। इसमें छात्रों के पढ़ने के लिए एक कमरे को सुंदर तरीके से सजाकर उसमें अलग-अलग पुस्तकें रखी जा रही हैं।
चोलापुर में परानापट्टी में लाइब्रेरी का उद्घाटन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लाइब्रेरी की व्यवस्था ब्लॉक के दस प्राथमिक विद्यालयों पर होगी। इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी, साथ ही उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी।