वाराणसी: पुलिस चौकी के सामने खड़ी थी एंबुलेंस, भीतर झांका तो आपत्तिजनक हाल में मिले तीन युवक और एक युवती
सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस को देख कुछ राहगीरों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जब एम्बुलेंस को खुलवाया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ मरीजों को आसानी से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो एम्बुलेंस को ही अय्याशी का अड्डा बना लिए हैं। शुक्रवार रात वाराणसी के रामनगर स्थित पड़ाव इलाके के सुजाबाद चौकी पुलिस के समीप एम्बुलेंस के अंदर रंगरेलिया मनाते हुए तीन युवक व एक युवती को पकड़ा।
हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एक युवक ने मंडुवाडीह स्थित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस को 15 हजार रुपये मासिक किराया पर लेकर मरीजों को ले आने व ले जाने काम शुरू किया।
गाड़ी चलाने के लिए उसने लंका के नगवां निवासी एक युवक को रखा। दोपहर के समय एंबुलेंस चालक का कबीरचौरा निवासी एक दोस्त अपने एक अन्य दोस्त व एक युवती के साथ एंबुलेंस में सवार हो गए। सभी एंबुलेंस लेकर सूजाबाद- पड़ाव पहुंचे, जहां पुलिस चौकी के ठीक सामने ही गाड़ी खड़ी कर महिला के साथ रंगरेलियां मनाने लगे।
एंबुलेंस को हिलते देख आस पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस चौकी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जब एम्बुलेंस को खुलवाया तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गई। अंदर तीन युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
इसके बाद पुलिस ने युवती समेत तीनो युवकों को हिरासत में ले लिया। एम्बुलेंस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रामनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा व एम्बुलेंस सीज की जाएगी।