फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ambika chaudhary

पिछले विस चुनाव में बसपा से जुड़े थे अंबिका चौधरी

Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
ambika chaudhary
बलिया। कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बलिया के फेफना विधानसभा से टिकट कटने से नाराज होकर सपा से इस्तीफा दे दिया था और बसपा में शामिल हो गए थे। मायावती ने उन्हें फेफना विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन से बलिया सीट से सनातन पांडेय चुनाव लड़े। इसमें अंबिका चौधरी ने सपा प्रत्याशी का साथ दिया था।
विज्ञापन

अब पुत्र आनंद चौधरी के सपा में शामिल होने और बलिया से जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाने पर पूर्व मंत्री ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया है। मायावती को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी में मुझे कोई दायित्व नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी में मैं उपेक्षित और अनुपयोगी हो गया हूं। मेरे पुत्र को सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मैं अपना इस्तीफा भेज रहा हूं।
विज्ञापन

उनके इस कदम से जिले के सियासी समीकरण गड़बड़ा गए हैं। बसपा को उनके इस कदम से करारा झटका लगा है। वहीं भाजपा भी वोटों के ध्रुवीकरण के फेर में फंस गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के इस दांव से भाजपा को कई फेरबदल करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed