फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambika Chaudhary resigns from Legislative Council UP

अंबिका चौधरी ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, गरमाई सियासत

Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 10 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ambika Chaudhary resigns from Legislative Council UP
अंबिका चौधरी - फोटो : SELF

करीब दो दशक तक बलिया के कोपाचीट (वर्तमान में फेफना) विधानसभा क्षेत्र की अगुवाई करने वाले और पांच साल पहले सपा से एमएलसी बने अंबिका चौधरी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इनके इस्तीफे के बाद जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है वहीं उनको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। प्रदेश स्तर पर कद्दावर नेता के तौर पर पहचान बनाने वाले अंबिका चौधरी, वैसे तो सालों से जिले की राजनीति में सक्रिय थे लेकिन उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में जनता दल के टिकट पर कोपाचीट विधानसभा सीट से भाग्य आजमाया था।
विज्ञापन


हालांकि वह चुनाव हार गए लेकिन आगे की मजबूत राजनीति का संकेत भी दे गए। वर्ष 1993 में पहली बार सपा से विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 1996, 2002 तथा 2007 में लगातार चार बार विधायक बने। वर्ष 2002 में बनी सपा की सरकार में कद्दावर मंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी के सपा के स्‍थापना काल से जुड़े होने के कारण पार्टी में उनकी मजबूत हैसियत थी। वर्ष 2012 के चुनाव में अंबिका चौधरी हार गए लेकिन प्रदेश में सपा सरकार बनी और एक बार फिर वह मंत्री बने। कुछ माह बाद एमएलसी भी चुने गए।


हालांकि सपा के अंदरुनी विवाद के चलते सरकार के कार्यकाल के अंतिम दौर में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। इतना ही नहीं वर्ष 2017 के चुनाव में सपा से टिकट नहीं मिलने के कारण वह दशकों पुरानी पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए और फेफना विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े।

बुधवार को चौधरी ने अचानक एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया तो जिले की राजनीति गरम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed