{"_id":"5ebd85358ebc3e90591e4c56","slug":"ambedkaranagar-girl-found-in-search-of-husband-found-in-mirzamurad-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की तलाश में निकली आंबेडकरनगर की युवती मिर्जामुराद में बरामद, पुलिस ने घर भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की तलाश में निकली आंबेडकरनगर की युवती मिर्जामुराद में बरामद, पुलिस ने घर भिजवाया
Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर चट्टी स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात साइकिल सवार एक युवक अनजान युवती को बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस साइकिल सवार दोनों युवक और युवती को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस बाबत थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि आंबेडकरनगर निवासी इस युवती ने एक अंतरजातीय युवक से प्रेम विवाह कर लिया है, जो इसे छोड़कर फरार हो गया है। वह अपने पति को खोजते हुए वाराणसी आ मिर्जामुराद स्थित नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। उसी दौरान कुछ मनचले इसके पीछे लग गए।
विज्ञापन
कछवा रोड निवासी एक फल विक्रेता उसे बहला-फुसलाकर साइकिल पर बैठा रहा था। उसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती समेत फल विक्रेता को भी धर दबोचा। पूछताछ में सारी जानकारी सामने आई। घर पर सूचना देकर बुधवार की रात ही उसं घर भिजवाया गया।
विज्ञापन