फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amarnath yatra attack Varanasi pilgrims safe

अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले में बनारस के तीर्थयात्री सुरक्षित, हाई अलर्ट

Tue, 11 Jul 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Jul 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra attack Varanasi pilgrims safe
मुगलसराय स्टेशन पर जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के नाम से विख्यात बाबा अमरनाथ के दर्शन यात्रा पर सोमवार की रात हुए आतंकी हमले की घटना में काशी के 250 से अधिक श्रद्धालुओं को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हमले के समय यहां से गए श्रद्धालु बालटाल और अनंतनाग दोनों रास्तों से आगे बढ़ रहे थे।

विज्ञापन


चंदनबाड़ी और पहलगाम में अमरनाथ यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाने वाले दिलीप सिंह बंटी ने फोन पर काशी के सभी तीर्थयात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात को सभी तीर्थयत्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, हमले की घटना को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने जोन के 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। वहीं मुगलसराय स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने कहा है कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना औचक तलाशी अभियान चलाया जाए। संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहनों की चेकिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने पहले से आगाह कर रखा है कि कांवरियों के जत्थे में आतंकी उनकी वेशभूषा में शामिल होकर गड़बड़ी कर सकते हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक जोन बी महापात्रा ने सोमवार की रात अमर उजाला को बताया कि सावन मेले के मद्देनजर सभी स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कांवरियों के जत्थे और उनके शिविरों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

गंगा में जल पुलिस, पीएसी, बाढ़ राहत दल, और एनडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। जोन के सभी 10 जिलों की स्थानीय अभिसूचना इकाई को सूचना संकलन के लिए हिदायत दी गई है।

गंगा घाटों के किनारे सहित अन्य स्थानों पर स्थित होटल, लाज, धर्मशालाओं और पेइंग गेस्ट हाउस की रोजाना चेकिंग और उनके रजिस्टर के सत्यापन का निर्देश इलाकाई थानेदारों को दिया गया है।

वाराणसी में हाई अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

Amarnath yatra attack Varanasi pilgrims safe
यात्रियों के सामान की जांच की गई - फोटो : अमर उजाला

कांवरिया शिविरों की रोजाना सुबह और शाम बम निरोधक दस्ते से तलाशी कराई जा रही है। कांवरिया रूट की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इनपुट को गंभीरता से लेते हुए उसके अनुसार तैयारी करने का निर्देश जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश और देश की उच्च स्तरीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में बने हुए हैं। सावन मेले में काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कमी नही आने दी जाएगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए हमारे कमांडो और क्यूआरटी के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले में सात की मौत के बाद जिले में सतर्कता बढ़ गई है। रात में सीओ सदर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर जांच पड़ताल की। यात्री हाल पूरी तरह खाली करा लिया गया। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई।

सावन में कांवर यात्रा को देखते हुए पहले ही सतर्कता बढ़ी है। इसी बीच अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में सात की मौत के बाद जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। इसके बाद सीओ त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह के साथ यात्री हाल खाली कराया और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। अचानक यात्री हाल खाली कराए जाने से स्टेशन परिसर में खलबली मच गई। बाद में पता चला कि सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ, जीआरपी और मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने देर रात तक स्टेशन पर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed