फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala my city app launch toady, this app is your face and friend

अमर उजाला का MY CITY ऐप जो आपके शहर का चेहरा भी है और आपका दोस्त भी

Thu, 11 May 2017 07:27 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
amar ujala my city app launch toady, this app is your face and friend
बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने इस ऐप को लांच किया - फोटो : अमर उजाला
 डिजिटल की दुनिया में एक और धमाकेदार कदम रखते हुए अमर उजाला ने गत  शुक्रवार को समाचारों के साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी हर जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘माई सिटी ऐप’ लांच कर दिया। अब घर बैठे शहर के लोगों को इस ऐप के जरिए अपने शहर की ताजा खबरें और तमाम सवालों के जवाब मिल सकेंगे। 
विज्ञापन

 


 

अमर उजाला का माई सिटी ऐप आपके लिए अपने शहर को देखने का एक आईना हैं। इस एप के जरिए आप ना सिर्फ खबरें और सूचनाएं पा सकते हैं  बल्कि आप सूचनाएं देकर शहर के रिपोर्टर भी बन सकते हैं। इस एप के जरिए आप वाराणसी के घूमने-फिरने के स्थान, उन जगहों की खासियतें और वहां पहुंचने के रुट आसानी से पा सकते हैं।

विज्ञापन


आप के शहर में कौन सी फिल्म लगी है और उसका शो टाइम क्या है यह बात तो एप बताता ही है साथ में उस फिल्म का रिव्यू भी आप वहां पढ़ सकते हैं। शहर के रेस्टोरेंट, बार, कैफे, मॉल, फुटकर बाजार की लोकेशन और खासियत आप इस ऐप के जरिए जान सकते हैं। यदि आप इस शहर में नए हैं तो आपको प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आदि के बारे में जानकारी चाहिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका यह एप आसानी से इसे उपलब्ध कराता है। आप एप के जरिए उनके नंबर आसानी से पा सकते हैं। आप शहर या उसके बाहर कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो कहां से आपको टैक्सी या बस मिलेगी और उन टैक्सी आपरेटर्स के नंबर क्या हैं ये सब भी यहां उपलब्ध होगा। शहर के होटलों की जानकारी, वहां मिलने वाली सुविधाएं ये बातें भी आपको एप बताएगा।

शॉपिंग करने की आपकी आदत को समझते हुए शहर के मॉल्स और शोरुम की सभी बड़ी डील्स और डिस्काउंट आपके इस एप में उपलब्ध होंगे। आप किसी समस्या में हैं तब भी यह एप आपके काम आएगा। इस एप में आपको शहर के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी उनके नंबरों के साथ मिलेगी। साथ की कोई दुर्घटना होने पर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और क्षेत्रवार पुलिस के नंबर भी यहां उपलब्ध हैं।

आपकी हेल्थ का भी यह एप पूरा ख्याल रखता है। फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर और जिम के बारे में विस्तार से सारी बातें आपको यहां मिल जाएंगी। यह ऐप आपको आपके शहर की खबरें तो तुरंत बताएगा ही साथ में यहां शहर में होने वाली ऐक्टिविटी की भी पूरी जानकारी होगी। रुटीन इवेंट के साथ खेल और कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है।

रेलवे, बस स्टेशन, लोकल बस टर्मिनल, उनके रुट और एयरपोर्ट आदि की जानकारी उनके नंबरों के साथ इस ऐप में उपलब्ध है। आप अपने वाराणसी अमर उजाला और सेलेक्ट का ई-पेपर और वीडियो भी देख सकते हैं। 


कैसे करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं- गूगल प्ले स्टोर - MY CITY टाइप करें- दूसरे नंबर पर अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।  वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर  इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed