फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar ujala kashi live photography contest shape your dreams in varanasi

आप में भी है फोटोग्राफी का जुनून, तो अमर उजाला आपके हुनर को देगा नया आयाम, जानिए कैसे

Thu, 11 Apr 2019 01:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 11 Apr 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala kashi live photography contest shape your dreams in varanasi

हुनरमंद को मंच मिल जाए तो उसके मुकाम का रास्ता आसान हो जाता है। ऐसे ही हुनरमंदों को अमर उजाला मंच दे रहा है। फोटोग्राफी का हुनर और शौक रखने वाले अमर उजाला काशी लाइव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी मंजिल का रास्ता सरलता से तय कर सकते हैं।

विज्ञापन


कहते हैं ना कि तस्वीरें हर कोई निकाल सकता है, पर कैमरे के पीछे भी एक आंख होती है जो तस्वीरों में जान डाल देती है। अमर उजाला की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने कैमरे और मोबाइल फोन से फोटो खींचकर भेज सकते हैं। अगर आपकी फोटो चुनी जाती हैं तो आपको आकर्षक इनाम मिलेगा। साथ ही आपकी चुनी गई तस्वीरों की प्रदर्शनी अमर उजाला की तरफ से लगाई जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए आप photographycontest.amarujala.com पर लॉग इन कर सकते हैं। दी गई वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आप तीन आसान स्टेप्स से अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं।

सनबीम शिक्षण समूह, फोटोकेयर मलदहिया और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से होने वाली प्रतियोगिता में रेड एफएम 93.5 रेडियो पार्टनर है। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी के लिए आप हमें इस नंबर 9839933379 पर कॉल कर सकते हैं।

प्रतिभाग करने के लिए हैं 6 श्रेणियां

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए छह श्रेणी रखी गई है। हर श्रेणी में एक प्रथम, एक द्वितीय और तीन तृतीय पुरस्कार होंगे। चयनित सर्वश्रेष्ठ फोटो के लिए आकर्षक इनाम दिया जाएगा और बाकी के चयनित फोटो प्रदर्शनी में दिखाई जाएगी। 

 

पहली श्रेणी बनारस घाट
दूसरी श्रेणी बनारस की सुबह
तीसरी श्रेणी बनारसी जिंदगी
चौथी श्रेणी बनारस आसपास
पांचवीं श्रेणी सेल्फी बनारस
छठीं श्रेणी ब्लैक एंड व्हाइट बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed