{"_id":"617b86afd20e6631676e02ba","slug":"amar-ujala-karwa-chauth-photo-contest-varanasi-nikita-became-karvachauth-queen-garima-and-yashoratna-best-couple-see-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला करवाचौथ फोटो कांटेस्ट: निकिता बनीं करवाचौथ क्वीन, गरिमा और यशोरत्न बेस्ट कपल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला करवाचौथ फोटो कांटेस्ट: निकिता बनीं करवाचौथ क्वीन, गरिमा और यशोरत्न बेस्ट कपल, तस्वीरें
Fri, 29 Oct 2021 10:59 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:59 AM IST
सार
प्यार और पूजा के ऊंचे मानकों पर स्थापित करवाचौथ व्रत पर अमर उजाला की ओर से करवाचौथ सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा भेजी गई फोटो में से निर्णायकों ने विजेताओं के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
अमर उजाला करवाचौथ फोटो कांटेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में इस बार खूब उत्साह दिखा। करवाचौथ पर पूजा की यादों को संजोने के लिए किसी ने पूजा की थाली, चलनी तो किसी ने चांद और पति के साथ अपनी फोटो खींचकर इस पल को यादगार बनाया। महिलाओं द्वारा भेजी गई फोटो में से निर्णायकों ने बृहस्पतिवार को विजेताओं के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन किया।
निर्णायक फैशन डिजाइनर वंदना मंदान व बीएचयू टेक्सटाइल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जसविंदर कौर ने बेस्ट करवाचौथ कपल का खिताब छित्तूपुर निवासी गरिमा पांडेय व यशोरत्न को दिया। करवाचौथ क्वीन के ताज के लिए करौंदी निवासी निकिता वर्मा को चुना। वहीं, दोनों प्रतियोगिताओं में 10-10 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर वंदना मदान ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इससे लोगों को अपने त्योहारों को मनाने के साथ अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का भी अवसर मिलता है। सभी प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जसविंदर कौर ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना जरूरी है। पर्व पर अगर हम पुराने हैंडलूम से तैयार वस्त्रों के परिधान पहने तो कला, कारीगारी के साथ वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा।

करवाचौथ क्वीन के सांत्वना पुरस्कार विजेता
- प्रिया अग्रवाल- बिरदोपुर
- श्रद्धा अग्रवाल- सुंदरपुर
- अंशिका अग्रवाल- साकेत नगर
- अर्चना सिंह- ईश्वरगंगी
- पाखी सिंह- बरेका
- पूनम यादव- पिशाचमोचन
- शशि श्रीवास्तव- अशोक विहार
- तनिशा चेतन चतुर्वेदी- रामापुरा
- श्वेता मिश्रा- चेतगंज
- विनिता मिश्रा- रामनगर
करवाचौथ बेस्ट कपल के सांत्वना पुरस्कार विजेता
- अर्चना गुप्ता व विकास गुप्ता- छित्तूपुर
- रेनू गुप्ता व राजेश गुप्ता- सिकरौल
- शिव शंकर यादव व आंचल यादव- सारनाथ
- सौम्या खोसला व अमित- अशोक विहार कॉलोनी पहड़िया
- श्वेता गुप्ता व बिरजू गुप्ता- छोटा लालपुर
- रोशनी चतुर्वेदी व आयुष्मान चतुर्वेदी- मलदहिया
- अनुपमा सिंह व राम आशीष सिंह- शिवपुर
- अनिता व राजीव देवांशी- कस्तूरबा नगर सिगरा
- प्रिया व रोहित रावत- महमूरगंज
- अभिषेक व शालिनी- अस्सी