फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala foundation organise police ki pathsala at muslim girls inter college

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एओ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगी पुलिस की पाठशाला

Sun, 27 Aug 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 27 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation organise police ki pathsala at muslim girls inter college
एसपी ट्रैफिक ने छात्राओं से की वर्चुअल दुनिया से सचेत रहने की ताकीद - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते अपराध के खिलाफ और अपनी सुरक्षा के लिए आपको खुद आवाज उठानी होगी। पुलिस से डरने की बिलकुल जरूरत नहीं। आप बेझिझक शिकायत करें, पुलिस आपकी मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस की मदद लेने के लिए अब तो आपको थाने के भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ये बातें शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एओ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहीं। 
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को वर्चुअल दुनिया से सचेत रहने की ताकीद की। कहा कि सोशल मीडिया भी अपराध का माध्यम बनता जा रहा है।

फेसबुक और वाट्सएप जैसी वर्चुअल दुनिया में भी अपराध तेजी से बढ़ रहा है। फेक आईडी से अश्लील मैसेज करना व फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप फेसबुक या वाट्सएप का इस्तेमाल कर रही हैं तो इससे सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके अगर आपको कोई फोन करके या मैसेज करके परेशान कर रहा है तो आप वुमेन पावरलाइन यानी 1090 की मदद ले सकती हैं। आपका नाम पता सब गोपनीय रखा जाता है। अगर रास्ते में कोई परेशान करता है, छेड़खानी करता है तो आप उससे डरें नहीं और ना ही किसी से छिपाएं। पुलिस की मदद लें, अपने मम्मी पापा को या टीचर से अपनी परेशानी साझा करें। 

एसपी ट्रैफिक ने कहा कि आपको अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। घर से बाहर ये दोनों ही जिम्मेदारियां शुरू हो जाती हैं। सड़क पर आप खुद नहीं बल्कि दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने को आगाह करें। बगैर हेलमेट और ईयर फोन लगाकर वाहन हरगिज न चलाएं।

इस दौरान छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ एसपी ट्रैफिक से ट्रैफिक नियमों और वुमेन पावरलाइन से जुड़े सवाल भी पूछे। हिदा परवीन ने ट्रैफिक जाम की समस्या से उन्हें अवगत कराया।

डीएम ने बच्चों संग जमीन पर बैठ खाया मिड डे मील

amar ujala foundation organise police ki pathsala at muslim girls inter college
जिलाधिकारी ने अपनी पाठशाला में बच्चों संग खाया मिड डे मील - फोटो : अमर उजाला
डीएम की पाठशाला में शनिवार से वैदिक गणित की कक्षाएं शुरू हो गई। एलटी कालेज परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को श्री गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बच्चों को वैदिक गणित का पाठ पढ़ाया गया।

संस्था की सचिव सरिता अग्रवाल ने कक्षा दो, तीन व चार के बच्चों को जोड़ने का आसान तरीका बताया। बड़े बच्चों को वैदिक गणित के माध्यम से पांच का गुणा करने का आसान तरीका बताया।

वैदिक गणित की कक्षा करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान बच्चों को कई सारे गेम भी खिलाए गए जिसके जरिये उन्हें खेल खेल में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया। 

उधर शनिवार को अपने गोद लिए स्कूल में जिलाधिकारी भी बच्चाें की क्लास लेने पहुंचे। उन्होेंने भी बच्चाें को गणित के सवाल हल कराए। साथ ही बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील भी किया।

मिड डे मील में शनिवार को बच्चों के लिए सब्जी और चावल बना हुआ था। अपने साथ डीएम को जमीन पर भोजन करते हुए बच्चे भी बेहद खुश और उत्साहित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed