फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Aparajita program 30 women honored in Varanasi

गर्व के पल: अपराजिता सम्मान से नवाजी गईं 30 महिलाएं, 200 से ज्यादा ने भेजीं सफलता की कहानियां

Mon, 23 Feb 2026 12:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Feb 2026 12:57 PM IST
सार

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में 30 महिलाएं सम्मानित की गईं। ये महिलाएं रुढ़ियों की बेड़ियां तोड़कर समाज के लिए प्रेरणा बनीं। समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की कहानियां साझा कीं।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita program 30 women honored in Varanasi
मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो, तो नारी शक्ति क्या नहीं कर सकतीं। इसी संदेश के साथ समाजसेवा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के पथ पर चलकर शहर की अधिकतर महिलाओं ने समाज में अपनी पहचान बनाई है। नारी शक्ति के समाज के प्रति समर्पण को सम्मानित करने के लिए रविवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


अमर उजाला और आयोडेक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की उन 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाजसेवा, संघर्ष और आत्मनिर्भरता के कठिन पथ पर चलते हुए अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। ये महिलाएं न केवल खुद सशक्त हुई हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रता श्रीवास्तव ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये महिलाएं समाज की सच्ची प्रेरणा हैं। अपराजिता जैसे कार्यक्रम नारी समाज को और अधिक सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बताया कि कैसे इन महिलाओं ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से रुढि़यों को तोड़कर अपने लिए सफलता की राह चुनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Amar Ujala Aparajita program 30 women honored in Varanasi
नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध - फोटो : अमर उजाला

समारोह के दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर मोर्चे पर अपना दमखम दिखा रही हैं। अपराजिता कार्यक्रम के लिए 28 जनवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें 200 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी कहानियों को साझा किया। संचालन शालिनी तिवारी ने किया।

इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

इन्होंने बिखेरी चमक
सीए जमुना शुक्ला, डॉ. शिप्रा धर, सुदेशना बसु, पूनम राय, नीलू मिश्रा, नाजनीन अंसारी, नीलू ग्रोवर, डॉ. नेहा सिंह, ज्योति रोहेला, चंदना बसु मलिक।
 
ये भी हैं अपराजिता
प्रतिभा सिंह, सुनीता भार्गव, कोमल गुप्ता, राखी रानी, श्रुति नागवंशी, शशि श्रीवास्तव, डॉ. माधुरी श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, छवि अग्रवाल, तृप्ति मिश्रा, संतोषी शुक्ला, रूचि शाह, मोनिका गुजराती, देवश्री, विजय लक्ष्मी, आलम आरा, नंदिता शुक्ला, श्रद्धा अगवाल, सोनम कुमारी, रजनी गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed