फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Aparajita Girls students of Devvani Intermediate College took self defense training

अमर उजाला अपराजिता: आत्मविश्वास बढ़ाएं, शरीर के कमजोर भाग पर जड़ें किक; 1000 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 12 May 2024 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 May 2024 06:21 PM IST
सार

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। इस दौरान देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज की लगभग 1000 छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Girls students of Devvani Intermediate College took self defense training
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब कोई हमला करे तो डरें नहीं। आत्मविश्वास बनाए रखें और उसके शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ें। इससे आप खुद को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। ये टिप्स मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज छितौनी की छात्राओं को दिए। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय की लगभग 1000 छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने सेंसेई ज्योति सिंह बताया कि शरीर के कमजोर अंगों पर किक या पंच के प्रयोग से अपनी सुरक्षा की जा सकती है। आत्मरक्षा के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। किसी भी परिस्थिति में हमें अपना आत्मविश्वास नहीं खोना है।
विज्ञापन


सेंपई अनुष्का मौर्या, ज्योति उपाध्याय और रुचि उपाध्याय ने बेसिक किक, पंच और ब्लॉक का अभ्यास कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश सिंह, उप प्रधानाचार्य राजेश पाल, सहायक अध्यापक पंकज विश्वकर्मा, राजकुमार दूबे, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना एक सकारात्मक कदम है। जिस देश की नारी शक्ति मजबूत रहती है, उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed