फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala abhiyan education health OPD and many otherfacility will soon available at five new health centers in Varanasi

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में पांच नए स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द मिलेगी ओपीडी और भर्ती की सुविधा

Thu, 07 Apr 2022 01:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 01:55 PM IST
सार

वाराणसी के शहरी सीमा में शामिल लमही, रामनगर, लोहता, लेढ़ूपुर और सुसुवाही में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन इसी माह से होगा। 

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health OPD and many otherfacility will soon available at five new health centers in Varanasi
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शहरी सीमा में शामिल गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। घर के पास ही उन्हें इलाज, जांच की सुविधाएं मिलने लगेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच नए स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन इसी महीने से शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें लमही, रामनगर, लोहता, लेढ़ूपुर और सुसुवाही शामिल हैं। इसके बाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़कर 24 से 29 हो जाएगी। 

विज्ञापन


अधिक से अधिक लोगों को घर के आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं में विस्तार की कवायद की गई है। इसी कड़ी में अब नये स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन

लोगों को इलाज, जांच में बहुत सहूलियत होगी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसी महीने के अंतिम सप्ताह से ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद लोगों को इलाज, जांच में बहुत सहूलियत होगी। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने कहा कि सीएमओ के निर्देशन में पांच नये पीएचसी इसी माह से शुरू करने की तैयारी है। यहां चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लोगों को जांच, इलाज और भर्ती की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी जिले में स्वास्थ्य केंद्र 

  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र- 29
  • ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-22
  • शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 5
  • ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed