फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala 25th Anniversary in Varanasi CM Yogi Message for Silver Jubilee Journey

Amar Ujala 25th Anniversary In Varanasi: सीएम योगी का संदेश- 'यह रजत जयंती यात्रा पाठकों के अटूट विश्वास'

Tue, 05 May 2026 01:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 05 May 2026 01:03 PM IST
सार

Amar Ujala 25th Anniversary in Varanasi: वाराणसी में अमर उजाला उत्कर्ष के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्करण के लिए एक संदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Amar Ujala 25th Anniversary in Varanasi CM Yogi Message for Silver Jubilee Journey
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र की सुदृढ़ता में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकारिता की भूमिका अनिवार्य है। मीडिया केवल समाचारों का वाहक नहीं, अपितु समाज की चेतना, नैतिक दिशा और प्रगति का मार्गदर्शक भी है। इस महत्ता के दृष्टिगत स्वातंत्रयोत्तर काल में 'अमर उजाला' ने अपनी विश्वसनीय, जनोन्मुखी एवं मूल्याधारित पत्रकारिता के माध्यम से इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए उत्तर भारत में सामाजिक जागरण और जनचेतना के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आध्यात्मिकता, संस्कृति और ज्ञान की अनादि नगरी काशी भारत की आत्मा का सजीव प्रतीक है। 

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ की यह कृपा भूमि सनातन परंपरा और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र के रूप में काशी ने विगत वर्षों में सांस्कृतिक पुनर्जागरण, अवसंरचनात्मक विकास और वैश्विक पहचान के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


ऐसी गौरवशाली नगरी से प्रकाशित अमर उजाला के वाराणसी संस्करण का 25 वर्ष पूर्ण होना, निसंदेह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह रजत जयंती यात्रा पाठकों के अटूट विश्वास, उच्च पत्रकारिता मानकों और जनसरोकारों के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत जयंती के इस गौरवपूर्ण अवसर पर यह सुसंयोग और भी श्रीवृद्धि का कारण है कि वर्तमान में संस्करण का नेतृत्व एक महिला संपादक द्वारा किया जा रहा है। यह नारी सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता का अत्यंत प्रेरक एवं अभिनंदनीय उदाहरण है।

वर्तमान में, जब सूचना का प्रवाह अत्यंत तीव्र और व्यापक हो गया है, तब सत्य, संतुलन और संवेदनशीलता पर आधारित पत्रकारिता की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमर उजाला अपने मूल्यों और आदशों के प्रति अडिग रहते हुए भविष्य में भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करेगा और जनविश्वास को और सुदृढ़ बनाएगा। 

अमर उजाला वाराणसी संस्करण के रजत जयंती के इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं विगत 25 वर्षों की यात्रा में सहभागी रहे सभी भूतपूर्व एवं वर्तमान पत्रकार गणों, पत्रकर्मियों, समाचार पत्र वाहकों तथा लाखों पाठकों का अभिनंदन करता हूं, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।


काशी की दिव्य भूमि से प्रस्फुटित यह 25 वर्षीय यात्रा सत्य की ज्योति, जनविश्वास की अटूट शक्ति और जनाकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब बनकर पत्रकारीय मूल्यों के नए प्रतिमान स्थापित करती रहे। -शुभकामनाओं सहित योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed