फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar singh said that jinnah dividing country so calling his name is wrong

AMU प्रकरण पर अमर सिंह का बयान, देश का बंटवारा करने वाले जिन्ना का नाम लेना गलत

Mon, 07 May 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 07 May 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Amar singh said that jinnah dividing country so calling his name is wrong
बात करते अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने रविवार को मऊ में कहा कि अपने स्वार्थ के लिए भारत मां का बंटवारा कर पाकिस्तान की स्थापना कराने वाले जिन्ना का नाम किसी भारतवासी के लिए लेना गलत होगा।
विज्ञापन


अप्राकृतिक तरीके से जिन्ना द्वारा स्थापित किए गए पाकिस्तान का हश्र किसी से छुपा नहीं। जिन्ना अपने मकसद में नेहरू और उनके कैबिनेट में मंत्री रहे पटेल और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कमजोर पड़ने पर कामयाब हो गए।
विज्ञापन


आज यदि सपा जिन्ना की हितैषी बन रही है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोहिया के विचारों का अध्ययन करना चाहिए। आज समाजवादियों से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डा. लोहिया के विचारों पर अमल कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अमर सिंह मऊ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। अमर सिंह ने कहा कि लोक तंत्र को दिशा देने का काम करने वाली राजनीति आज के दौर में नेताओं की ओछी बयान बाजी से घटिया हो चुकी है। इसकी की परिणीति है बोतल से जिन्ना का भूत निकल पड़ा। 

यूपी के अफसर भ्रष्ट हैं

Amar singh said that jinnah dividing country so calling his name is wrong
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
किसी भी देश समाज की पहचान वहां की भाषा, भोजन और वेषभूषा होती है, लेकिन जिन्ना ने लाहौर से लेकर ढाका तक जिस पाकिस्तान की स्थापना की थी, उसका आपस में कोई मेल ही नहीं था।

लाहौर के लोगों की भाषा पंजाबी और पहनावा पठानी था तो ढाका के लोगों की भाषा बंगाली और पहनावा धोती कुर्ता था। इसके चलते कम समय में ही पाकिस्तान से बंगलादेश अलग हो गया।

उन्होंने कहा कि आज जिस जिन्ना की तरफदारी सपा कर रही और उसका विरोध डा. लोहिया ने भी किया था। जबकि सपा डा. लोहिया के विचारों पर चलने का दावा करती है।

सपा से ज्यादा लोहिया के विचारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहें है। धारा 370 का विरोध लोहिया ने किया था। इसी के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने लोहिया का प्रचार किया था। सपा में रहने के दौरान जब जब मै निकाला गया तो यही शिक्षा अपने मित्र मुलायम सिंह यादव को देने की कोशिश की।

सांसद ने प्रदेश सरकार के लिए कहा कि यूपी के अफसर भ्रष्ट हैं। इन्ही अधिकारियों ने अखिलेश की नइया डुबोई अब योगी पर नंबर लगाए है। योगी बहुत अच्छे है लेकिन उन्हे यह हीं पता कि सिर्फ पूजा पाठ से सरकार नहीं चलती। सरकार चलाने के लिए घोड़े को लगाम लगानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed