फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Singh's explosive statement, SP leaders concerned with terrorists

अमर सिंह का विस्फोटक बयान, सपा के आतंकवादियों के साथ संबंध

Sat, 25 Feb 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 25 Feb 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh's explosive statement, SP leaders concerned with terrorists
amar singh - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आज वाराणसी में सपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के आतंकवादियों के साथ संबंध हैं। उन्होंने पीएम मोदी को भगवान कृष्‍ण बताया ।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि आजम खां का खास आदमी अजमत, मुनव्वर सलीम के घर से पकड़ा गया था। अजमत नाम का जासूस आज तिहाड़ जेल में बंद है।  
विज्ञापन


एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।  अजमत की धरपकड़ पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी शाहिद के कहने पर एनआईए ने किया था। 

कहा ‌क‌ि राजेंद्र चौधरी जैसे लोग जो अमित शाह और पीएम मोदी को आतंकवादी बताते हैं वे खुद आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं।  देशभर में विस्‍फोट करने वाले आतंकवादी मुंबई में अबु आसिम के घर पर पनाह लेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल मिर्ची और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकियों के मुंबई से भागने की व्यवस्‍था अबु आसिम ने किया था।  राजेंद्र चौधरी अपने पार्टी के इन नेताओं के बारे में क्या कहेंगे। 

मुलायम को वकीलों ने सीबीआई से बचाया, मैंने नहीं

Amar Singh's explosive statement, SP leaders concerned with terrorists
amar singh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राम गोपाल ने कहा था कि मैं यूपी से अमर सिंह को सुरक्षित जाने नहीं दूंगा। रामगोपाल मैं सुरक्षित रुप से यूपी में हूं और वापस जा रहा हूं।  अमर सिंह ने कहा कि आजम खां पर कार्रवाई होनी चाहिए। आजम ने कश्मीरी पंडितों को बाहरी बताया है।  

अखिलेश के गधे वाले बयान पर अमर सिंह ने कहा कि जाकि रही भावना जैसी, जिन देखी मूरत तीन तैसी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को यह नहीं कहना चाह‌िए था कि मैंने उन्हें सीबीआई से बचाया है।  मैंने सीबीआई और न्यायपालिका को मैंने मैनेज नहीं किया। यह वकीलों का काम था।  

उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह के साथ व्यक्तिगत रुप से खड़ा था, हूं और आगे भी रहूंगा। लेकिन मुलायम सिंह जैसे राजनीतिक व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है।  


उन्होंने कहा कि भगवान महादेव बलात्कार करने वाले, राजनीति को अपना पेशा बनाकर धन कमाने वाले लोगों से उत्तर प्रदेश को बचाएं। साथ ही प्रदेश में राष्ट्रवादियों की सरकार बने। डिंपल यादव के बारे में अमर सिंह ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।  

 

अमर सिंह बोले, शीला के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए

Amar Singh's explosive statement, SP leaders concerned with terrorists
amar singh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भगवान कृष्‍ण की तरह हैं।  जब मथुरा में पैदा होने वाले भगवान कृष्‍ण गुजराती बंधु द्वारिकाधीश के रुप में पूजते हैं तो पीएम मोदी भी कृष्‍ण की तरह हैं।  मोदी ने गुजरात की सीट को छोड़कर वाराणसी की सीट को चुना है।  वे विकास कार्य करा रहे हैं तो विपक्ष रोड़ा डाल रहा है।  

कहा कि गुजरात से ज्यादा मुसलमानों की मौत मुजफ्फरनगर के दंगों में हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कई जगह उधार के उम्मीदवारों के साथ काम चलाया जा रहा है।  

अमर सिंह ने कहा कि मोदी जी केवल श्मसान की बात नहीं कर रहे, वे कब्रिस्तान की भी बात कर रहे हैं।  आरोप लगाया कि बिजली बनती सोनभद्र में है लेकिन सैफई और बदलापुर को दी जाती है।

 वहीं रमजान पर आजम खां के रामपुर को बिजली दी जाती है।  कहा क‌ि पूर्वांचल में सड़कें बनी नहीं हैं। कई पुल अभी भी अधूरे हैं।  कहा कि अखिलेश सरकार के इस पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ शिवपाल यादव ने ही काम किया। 

शीला दी‌क्षित के इम मेच्योर वाले पर बयान पर अमर सिंह ने कहा कि शीला जी राहुल गांधी को अच्छे से जानती हैं। अगर उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कुछ कहा है तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।  शिवपाल के नई पार्टी बनाने के बयान पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed