फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alumni share their views on the role of youth in a developed India 2047

Varanasi News: पुरातन छात्रों ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका पर रखे विचार

Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Alumni share their views on the role of youth in a developed India 2047
*पुरातन छात्र समागम एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन*विकसित भारत 2047: पुरातन छात्रो क
दीक्षित भारत 2047 की संकल्पना के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी का होना जरूरी है। यह विचार रविवार को जगतपुर पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र समागम में मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाठक ने रखे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। जगतपुर पीजी कॉलेज में रविवार को महाविद्यालय के प्रबंधक रामसागर सिंह की उपस्थिति और अनिरुद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में पुरातन छात्र समागम और एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरातन छात्रों ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि विनय कुमार पांडेय, बैंक ऑफ इंडिया की सीनियर प्रबंधक आकृति गुप्ता, डॉ. रोहित कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम में प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उद्घाटन जेपी राय और संचालन डॉ. विनय प्रकाश शर्मा, रोहित सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संगीता गुप्ता और रवि कुमार पांडेय ने दिया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, प्रो. ज्योति मिश्रा, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जेपी राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed