फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Along with the Nilgiris, the police also started searching the records of Shine City

नीलगिरी के साथ शाइन सिटी का भी रिकार्ड खंगालने लगी पुलिस

Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Along with the Nilgiris, the police also started searching the records of Shine City
नीलगिरी इंफ्रासिटी मामले में एसआईटी गठित होने के बाद अब मालिकों और सहयोगियों के संपत्तियों के बारे में कमिश्नरेट पुलिस ने ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाली रियल इस्टेट की शाइन सिटी सहित अन्य ऐसी फ्राड छह कंपनियों के बारे में भी पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर कार व गोल्ड दिलाने से लेकर देश विदेश तक टूर कराने का झांसा देकर अरबों की ठगी करने वाली शाइन सिटी की जांच आईओडब्ल्यू भी कर रही है, हालांकि कमिश्नरेट पुलिस ने भी अब अपने स्तर से जांच आगे बढ़ा दिया है। धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में 2018 से फरार 75-75 हजार के इनामी साइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम व एमडी आसिफ नसीम दोनों भाईयों पर वाराणसी व लखनऊ में 75-75 हजार का इनाम भी घोषित है। शाइन सिटी पर कैंट थाने में 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शिवपुर में खोला था कार्यालय
प्रयागराज के करैली निवासी शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम ने शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल रोड पर कार्यालय खोला था और इसके बाद दोनों भाईयों ने प्रोजेक्ट में निवेश कराने और एक ही जमीन को कई लोगों को रजिस्ट्री कराने, अधिक प्लाट बिकवाने पर गोवा, बैंकाक, मलेशिया की सैर कराने से लेकर कार व बुलेट तक उपहार में देने की स्कीम के बहाने लोगों के साथ धोखाधड़ी की। शिक्षकों, चिकित्सकों और अन्य कई लोगों का अरबों लेकर फरार सीएमडी-एमडी के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
वाराणसी में 25-25 हजार रुपये और लखनऊ में 50-50 हजार रुपये का नाम दोनों भाईयों पर रखा गया। पिछले साल पुलिस ने सीएमडी-एमडी के कर्ताधर्ता कंपनी में निदेशक की भूमिका में रहने वाले लक्सा निवासी अमिताभ श्रीवास्तव को नई दिल्ली स्थित बसंतकुुंज से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में अमिताभ श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी थी कि सीएमडी-एमडी दोनों भाई दुबई में हीरा और होटल व्यवसाय से जुड़ गए हैं।

धोखाधड़ी के दो मुकदमे वाले भी पुलिस के रडार पर
जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले कालोनाइजरों और कंपनियों के एजेंटों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिनके खिलाफ थाने में दो से तीन मुकदमे भी धोखाधड़ी के दर्ज हैं, उनके रिकार्ड फिर से नए सिरे से खंगाले जाए। यही नहीं, प्लाट और फ्लैट मामले में पीड़ितों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल जांच कर रिपोर्ट लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed