{"_id":"62e18210d90894034247ca40","slug":"allegation-of-rigging-in-phd-result-inquiry-committee-constituted-varanasi-news-vns666263255","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीएचडी परिणाम में धांधली का आरोप, विज्ञापन में 90 सीटें और चयन 140 अभ्यर्थियों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीएचडी परिणाम में धांधली का आरोप, विज्ञापन में 90 सीटें और चयन 140 अभ्यर्थियों का
Thu, 28 Jul 2022 08:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:11 AM IST
सार
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पीएचडी परिणाम में घपलेबाजी का मामला सामने आया है। हिंदी विभाग के पीएचडी परिणाम में 140 अभ्यर्थियों का चयन हुआ जबकि विज्ञापन में 90 सीटें बताई गई थीं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पीएचडी परिणाम में धांधली का आरोप लगाया गया है। संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के आरोप पर कुलपति ने जांच समिति गठित कर दी है। पीएचडी परीक्षा का अंतिम परिणाम 22 जुलाई को जारी किया गया था। इसमें 140 छात्र चयनित किए गए हैं। आरोप है कि विज्ञापन में 90 सीटें ही थीं।
शिक्षक संघ ने कुलपति प्रो. एके त्यागी को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि ठीक से हिंदी नहीं लिखने वाले को भी पीएचडी परीक्षा में उत्तीर्ण कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवारों की जगह चहेतों का दाखिला लिया गया है। कई जेआरएफ अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है और बिना नेट व जेआरएफ वाले 18 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
शिकायतकर्ताओं में काशी विद्यापीठ के संबद्ध कॉलेज के प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. बृजेश कुमार मिश्र, चंदौली के जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दयानिधि सिंह यादव, संघ के महामंत्री विनोद कुमार यादव, प्रो. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. जितेंद्र और यज्ञनाथ पांडेय शामिल थे।