फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of assault after entering the house for opposing encroachment.

Varanasi News: अतिक्रमण का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault after entering the house for opposing encroachment.
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण का विरोध करना शिव कुमार अग्रहरी को महंगा पड़ गया। पड़ोसी अरविंद कुमार मिश्रा पर घर में घुसकर मारपीट, महिला से अभद्रता, चश्मा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। हुकुलगंज निवासी शिव कुमार अग्रहरी का आरोप है कि उनके पड़ोसी अरविंद कुमार मिश्रा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर रहे थे। विरोध करने पर 27 जुलाई की रात आठ बजे अरविंद दो-तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट की। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि आरोपी अरविंद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article