{"_id":"619f9fb57c53336c69460732","slug":"allahabad-high-court-judge-said-there-is-a-need-to-make-up-college-a-university-proposal-send-it-to-the-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बोले न्यायमूर्तिः यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की जरूरत, जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे सरकार के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बोले न्यायमूर्तिः यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की जरूरत, जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे सरकार के पास
Thu, 25 Nov 2021 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:07 PM IST
सार
उदय प्रताप शिक्षा समिति के अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज डीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को वाराणसी में कहा कि उदय प्रताप कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी में बृहस्पतिवार को यूपी कालेज के संस्थापना दिवस समरोह में मौजूद अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में यूपी कालेज का स्थापना दिवस समारोह बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में उदय प्रताप शिक्षा समिति के अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज डीपी सिंह ने कहा कि उदय प्रताप कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही महाविद्यालय को लॉ कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए कई सुझाव दिए। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यूपी कॉलेज ने शिक्षा के साथ ही खेल एवं कृषि के क्षेत्र में भी बहुत योगदान दिया है।
विज्ञापन
देश में सबसे अधिक खिलाड़ी एवं कृषि वैज्ञानिक यूपी कॉलेज की ही देन हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव का योगदान पंडित मदन मोहन मालवीय और ज्योतिबा फूले से कम नहीं है।
विज्ञापन
सभी इकाईयों का प्रस्तुत किया वार्षिक विवरण
कार्यक्रम में उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव न्यायमूर्ति एसके सिंह ने उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित सभी इकाईयों का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह एवं प्रो. मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।