फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All workers should meet voters at the booths and wish them Happy Holi

Varanasi News: सभी कार्यकर्ता बूथों पर मतदाताओं से मिलें, होली की शुभकामनाएं दें

Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
All workers should meet voters at the booths and wish them Happy Holi
*होली पर बूथ स्तर तक जनसंपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता*धर्मपाल सिंह ने काशी क्षेत्र के जिला प्
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि होली पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने काशी क्षेत्र के तहत आने वाले सभी 16 जिलों के जिला प्रभारियों, बीएलए-1 वाराणसी जिला और महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ सर्किट हाउस में अलग-अलग बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनसेवा की राह में आने वाली चुनौतियों के समाधान, कार्यशैली में नवाचार और संगठन को अधिक प्रभावी, गतिशील व जनकेंद्रित बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि दो दिन बाद होली का पावन पर्व है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से मिलें। उन्हें होली की शुभकामनाएं दें। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम एसआईआर के दौरान अनमैप न हुआ हो। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी मतदाता को नोटिस मिला है तो उसका कारण जानें। आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 साल पूरी हो चुकी है, उनसे फाॅर्म-6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराएं, ताकि वे मतदाता सूची में शामिल हो सकें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की। संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, कौशलेंद्र सिंह पटेल, राजेश राजभर, नागेंद्र रघुवंशी, नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निर्माण : प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि होली के बाद पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत मंडल स्तर की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक मंडल की कार्यशाला अलग-अलग होगी, जिसके बाद जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर की कार्यशालाएं संपन्न होंगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय एवं प्रभावी बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed