फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All services of Municipal Corporation will be connected to Smart Kashi App

Varanasi News: स्मार्ट काशी एप से जुड़ेंगी नगर निगम की सभी सेवाएं

Thu, 17 Oct 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
All services of Municipal Corporation will be connected to Smart Kashi App
आने वाले दिनों में कार्यालय की चक्कर नहीं लगाएंगे लोग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आने वाले दिनों में स्मार्ट काशी एप से नगर निगम की सभी सेवाएं और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा। इसकी मदद से नगर निगम अपने सभी 28 मदों से प्राप्त होने वाले लाइसेंस शुल्क, एनओसी और शिकायतों का निस्तारण करेगा। इसके लिए आम आदमी को नगर निगम के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
लोग इस एप को डाउनलोड कर अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे। हर मद के बारे में जरूरी दस्तावेज और उसके शुल्क के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। यही पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत मोबाइल नंबर और ई मेल के साथ दर्ज करेगा। इसके बाद संबंधित लाइसेंस और शिकायतों के लिए टाइम लाइन निर्धारित की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से निर्धारित समय बीतने पर अलर्ट उच्चाधिकारियों के पास चला जाएगा।
विज्ञापन

इसमें सभी विभागों के फील्ड कर्मचारियों के नाम और नंबर एड किए जा रहे हैं। इससे कोई भी शिकायत तत्काल संबंधित जिम्मेदार के पास पहुंच जाएगी। इसमें कई कॉलम हैं जैसे-24 गुणे 7 हेल्पलाइन, कंप्लेंट, लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, स्क्रैप, एयर पॉल्यूशन कंप्लेंट इत्यादि। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी। अब यह सीधे जिम्मेदार कर्मचारी के पास भेजी जाएंगी। इससे शिकायतों के निस्तारण में काफी आसानी होगी। इस पर समस्या से जुड़ी फोटो भी अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
स्मार्ट काशी एप को बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को नगर निगम आने की जरूरत नहीं होगी। इस एप से ही नगर निगम की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसे जल्द ही लाॅन्च करने की तैयारी की गई है। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed