फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All schools in varanasi will remain closed tomorrow on name of Guru Gobind Singh Jayanti

Varanasi: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर कल बंद रहेंगे बनारस के सभी स्कूल, निर्देश जारी

Wed, 28 Dec 2022 10:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को  वाराणसी जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
All schools in varanasi will remain closed tomorrow on name of Guru Gobind Singh Jayanti
गुरु गोविंद सिंह जयंती (फाइल) - फोटो : Istock

विस्तार

सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर इस बार 29 दिसंबर को वाराणसी जिले में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। गुरुवार को जिले के कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एस राजलिंगम की ओर से जारी आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जंयती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन

 गुरु गोबिंद सिंह के पूरे परिवार के बलिदान ने एशिया को किया प्रभावित

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के चांसलर प्रो. हर महेंद्र सिंह बेदी ने कहा कि एशिया के विद्वान आज पंजाब के इतिहास और साहित्य पर विचार कर रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह के साहबजादों के बलिदान ने पूरे भारत के तरुण वर्ग को स्वधर्म निष्ठा के लिए प्रेरित किया। गुरु गोबिंद सिंह के पूरे परिवार के बलिदान ने एशिया को प्रभावित किया है। 

वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री सद्गुरु रामसिंह जी महाराज पीठ तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग की ओर से वीर बाल दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि जिस आततायी समाज से राष्ट्र के विघटन का खतरा था, उसके विरुद्ध धर्म युद्ध कर सिख गुरुओं ने भारत की संस्कृति की रक्षा की। इस दौरान प्रो. हरपाल सिंह, प्रो. रवींद्र सिंह, डॉ. विनोद बब्बर, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. सुधाकर मिश्र, डॉ. प्रेरणा चतुर्वेदी, डॉ. रेणु द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए। 

बच्चों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

 गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों का शहीदी दिवस बुधवार को पंजाबी राजपूत सभा और समूह साध संगत की ओर से श्रद्धा भाव से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने शबद कीर्तन किए। साध संगत ने गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका।  नीचीबाग के हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। 

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर बरताया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह ने संगत का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed