{"_id":"665db0b6c0abcd73a0050a33","slug":"all-india-air-force-camp-38-best-ncc-cadets-will-be-selected-in-bhu-varanasi-2024-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: वायु सैनिक कैंप के लिए चुने जाएंगे 38 सबसे अच्छे कैडेट, BHU में प्रदेशभर के कैडेट्स का होगा जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: वायु सैनिक कैंप के लिए चुने जाएंगे 38 सबसे अच्छे कैडेट, BHU में प्रदेशभर के कैडेट्स का होगा जमावड़ा
Mon, 03 Jun 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:33 PM IST
सार
बंगलूरू में होने वाले ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप के लिए 38 सबसे अच्छे एनसीसी कैडेट्स चुने जाएंगे। इसके लिए बीएचयू में 180 कैडेट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू में एनसीसी के कैडेट।
- फोटो : बीएचयू
विस्तार
सितंबर-अक्तूबर में बंगलूरू में होने वाले एनसीसी के ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप की तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा का टिकट हासिल करने के लिए इंटर ग्रुप कंपटीशन (आईजीसी) का चैनल तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है। इसके लिए बीएचयू स्थित 7 यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन के 180 कैडेट्स को कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अगस्त में बीएचयू में आयोजित होने वाले आईजीसी में प्रदेश की सभी चार यूनिट के 25-25 कैडेट भाग लेंगे। इनमें से सबसे अच्छे 38 सबसे अच्छे कैडेट को चुनकर ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप के लिए बंगलूरू भेजा जाएगा। ऑल इंडिया वायु सैनिक कैंप में देशभर के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों से कैडेट भाग लेते हैं। इस दौरान परेड से लेकर डि्रल, फायरिंग, टेंट पिचिंग, फ्लाइंग, एयरो मॉडलिंग और हेल्थ एंड हाइजीन की कसौटी पर उन्हें परखा जाता है। इसमें सबसे अच्छे कैडेटों को चुनकर पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन
कैंप में यूपी निदेशालय की चार यूनिटों 1- यूपी एयर स्क्वाड्रन आगरा, 3- यूपी एयर स्क्वॉड्रन कानपुर, 5- यूपी एयर स्क्वॉड्रन लखनऊ और 7- यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन वाराणसी के 25-25 कैडेट्स को आईजीसी के लिए चुना जाएगा। चारों यूनिटों के बीच इंटर ग्रुप कंपटीशन बीएचयू में होगा। इस दौरान 100 में से 48 कैडेट्स का चयन किया जाएगा।
आईजीसी के लगभग 10 दिन बाद प्री वायु सैनिक कैंप में चुने गए कैडेट्स का फिर टेस्ट लेकर 10 कैडेट्स की छंटनी की जाएगी। बचे हुए 38 कैडेट्स ऑल इंडिया कैंप के लिए बंगलूरू जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। 7 यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन के ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा ने बताया कि आईजीसी की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कैडेट्स को फ्लाइंग, एयरो मॉडलिंग और टेंट पिचिंग समेत अन्य सभी तरह के प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।
आईजीसी के लगभग 10 दिन बाद प्री वायु सैनिक कैंप में चुने गए कैडेट्स का फिर टेस्ट लेकर 10 कैडेट्स की छंटनी की जाएगी। बचे हुए 38 कैडेट्स ऑल इंडिया कैंप के लिए बंगलूरू जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। 7 यूपी एयर एनसीसी स्क्वॉड्रन के ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा ने बताया कि आईजीसी की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कैडेट्स को फ्लाइंग, एयरो मॉडलिंग और टेंट पिचिंग समेत अन्य सभी तरह के प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।