फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All entry points of Cantt Railway Station closed, 500 meter radius no vehicle zone

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन के सभी इंट्री पॉइंट बंद, 500 मीटर दायरा नो व्हीकल जोन

Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
All entry points of Cantt Railway Station closed, 500 meter radius no vehicle zone
वाराणसी। महाशिवरात्रि और महाकुंभ पलट प्रवाह को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर है। सोमवार से भीड़ बढ़न की संभावना को देखते हुए एसएसबी, सीआरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों को प्लेटफार्मों और स्टेशन परिसर में तैनात कर दिया गया है। स्टेशन के इंट्री पॉइंट को बंद कर 500 मीटर के दायरा नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। स्टेशन को जोड़ने वाले मार्गों पर सिर्फ पैदल यात्रियों की आवाजाही होगी। मालगोदाम रोड पर गाड़ियां रोक दी जा रही हैं। उधर, द्वितीय प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियाें को छावनी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रोका जा रहा है। लखनऊ मंडल के डीआरएम, सीनियर डीसीएम और आरपीएफ कमांडेंट ने स्टेशन पर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर रेल अधिकारियों ने कैंट स्टेशन के कंट्रोल रूम समेत यात्रियों के अन्य दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से लगायत कामर्शियल स्टाफ को वॉकी टॉकी मुहैया कराई गई। भीड़ प्रबंधन की टीम यात्रियों की सुगमता पर कार्य कर रही है। सभी होल्डिंग एरिया में एटीवीएम और इंक्वायरी सिस्टम एनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई है, यात्री जहां ठहरेंगे वहीं से जनरल टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीआरएम एसएम शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनरल काउंटर या एटीवीएम पर लाइन लंबी होती है तो कामर्शियल स्टाफ यात्रियों के बीच में जाकर जनरल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। टीसी को स्कैनर दिया गया है। बिना टिकट कोई भी यात्री प्लेटफार्म पर नहीं जा सकेंगे। आरपीएफ-जीआरपी, पीएसी और कमिश्नरेट पुलिस की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्लेटफार्म संख्या 10 और 11 से भी कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



बनारस स्टेशन पर विशेष चौकसी
पलट प्रवाह के तहत बनारस स्टेशन पर भी काफी भीड़ होगी। इसे देखते हुए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 2200 यात्रियों का होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहीं पर यात्रियों को ठहराया जाएगा। स्टेशन पर भीड़ बढ़ेगी तो आसपास स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों को टर्मिनेट किया जाएगा। रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके श्रीवास्तव समेत अन्य ने तैयारियों को परखा। आरपीएफ, जीआरपी को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article