{"_id":"5919e03e4f1c1b4612f22918","slug":"all-banks-and-atm-of-varanasi-having-curruncy-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ATM दिला रहे नोटबंदी की याद, बैंकों में कैश नहीं, भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ATM दिला रहे नोटबंदी की याद, बैंकों में कैश नहीं, भटक रहे उपभोक्ता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी जैसे हालात फिर, नकदी के लिए भटक रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बैंकों में फिर से कैश का संकट गहरा गया है। आरबीआई से नई करेंसी न मिलने से बैंकों में काउंटर पर सन्नाटे जैसी स्थिति है तो लगभग सभी बैंकों के एटीएम खाली हो गए हैं।
इसमें एसबीआई, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा के लंका, भिखारीपुर, सुंदरपुर, लहुराबीर, लहरतारा, रविंद्रपुरी आदि इलाके में कई एटीएम पर नो कैश का बोर्ड लग गया है। बैंक अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह तक यह समस्या बनी रह सकती है।
आठ अक्तूबर, 2016 को नोटबंदी के बाद जिस तरह से एटीएम, बैंक आदि में रुपयों का संक ट खड़ा हो गया था, ठीक वैसी ही स्थिति हो गई है। आरबीआई से 500 और 2000 की नई करेंसी नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन
एटीएम खाली हैं। बैंकों पर फिर से दबाव बढ़ गया है। सोमवार को बैंकों में नकदी के लिए ग्राहकों की लंबी कतार दिखी। कुछ बैंक नकदी निकासी की सीमा तय कर दिए हैं। अधिकांश एटीएम के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा है तो कई एटीएम के शटर आधे गिरा दिए गए हैं।
पर्याप्त कैश मिले तब दूर होगी समस्या
एसबीआई के डीजीएम संजय मिश्र और बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम एसबी प्रसाद के मुताबिक नोटबंदी के समय की स्थिति एक बार फिर आ गई है। नकदी न होने से समस्या बढ़ती जा रही है। जब तक पर्याप्त कैश नहीं मिलेगा, समस्या बनी रहेगी।
एक अधिकारी ने बताया कि आरबीआई के अधिकारी बता रहे हैं कि दस दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।