फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert in Varanasi due to Corona covid return keeping eye on those who coming from abroad

Varanasi: कोरोना की आहट से बनारस में बढ़ी सतर्कता, विदेश से आने वालों पर नजर, एयरपोर्ट पर बनी हेल्प डेस्क

Thu, 22 Dec 2022 07:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 07:27 PM IST
सार

वाराणसी जिले में फिलहाल एक भी कोराना केस नहीं है। मगर, देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
Alert in Varanasi due to Corona covid return keeping  eye on those who coming from abroad
अस्सी घाट पर मास्क लगाकर अर्चकों ने की मां गंगा की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की खबरों को देखते हुए बनारस में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राहत की बात यह है कि इस समय वाराणसी जिले में एक भी कोरोना केस नहीं है। लेकिन जिस तरह से देश के अन्य जगहों पर नए वैरियंट से संक्रमित लोग मिलने लगे हैं, उसे लेकर अब पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन


बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। गुरुवार को एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां बाहर से आने वालों की जांच की जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती कर दी गई है। जो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही जांच भी करेगी। बाहर से यात्रा कर आने वालों की पूरी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव को लेकर अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल को कड़ाई से लागू कराया जाएगा। इसके लिए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने सभी अस्पतालों के सीएमएस, एसआईसी के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ ही मरीजों को जागरूक करने को कहा है।

बताया कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जिले के सरकारी अस्पतालों सहित अन्य जगहों पर जांच की पूरी व्यवस्था है। बताया कि विदेश से लौटने वालों को चिन्हित कर उनकी कोविड जांच कर जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग की सलाह

  • -विदेश यात्रा से आने वाले लोगों को होम आईसोलेशन में रहना चाहिए। 
  • -सर्दी, जुकाम, बुखार सहित अन्य परेशानियों पर तुरंत अस्पताल में जांच कराएं।
  • -सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। 
  • -अनावश्यक रूप से किसी वस्तु को छूने से बचें, हाथों को सेनिटाइज करते रहे। 
  • -घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed