फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert alarm will be fixed in BHU for outrage case

बीएचयू अस्पताल में मारपीट- तोड़फोड़ की घटना के बाद अब होगा ये काम

Tue, 09 Oct 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 09 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Alert alarm will be fixed in BHU for outrage case
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अब इमरजेंसी, ओपीडी, वार्डों में मारपीट, तोड़फोड़ की घटना होने पर इसकी जानकारी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों सहित अन्य अधिकारियों को तुरंत मिल जाएगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में जगह-जगह अलार्म लगवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


स्थान का चयन शुरू हो गया है और बस कुछ औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद अलार्म लग जाएगा।  अस्पताल के फिमेल सर्जरी वार्ड में 24 सितंबर को तैनात रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए रेजिडेंट डॉक्टरों ने बदलाव की मांग की थी।
विज्ञापन


25 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहने के दौरान अस्पताल में बाउंसरों की तैनाती, एकल प्रवेश-निकासी, किसी प्रकार की घटना पर अलार्म सिस्टम लगाने सहित अन्य मांगें रखी थी। मांगे माने जाने पर हड़ताल खत्म कराने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में पास सिस्टम लागू करने, ओपीडी में हर चैनल गेट पर विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ पुलिस जवान की तैनाती के बाद अब अलार्म लगवाने की व्यवस्था भी चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि इसके लिए ओपीडी हाल, इमरजेंसी, हर वार्ड में अलार्म लगवाया जाएगा। यहां किसी तरह की घटना पर इसकी जानकारी सुरक्षा कंट्रोल रूम, एमएस आफिस सहित अन्य जगहों पर मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed