फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   alert 200 vehicles are running in varanasi with fake number plates cameras monitoring

रहें सतर्क: शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहीं 200 गाड़ियां, कैमरे कर रहे वाहनों की निगरानी; जानें खास

Sun, 20 Apr 2025 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

शहर में कई वाहन ऐसे हैं जो अपने नंबर प्लेट के किसी एक अंक को छिपा दे रहे हैं। ऐसे वाहनों पर भी निगाह रखी जा रही है। यातायात पुलिस ने आम पब्लिक से भी अपील की है कि संदिग्ध वाहन दिखने पर इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।

विज्ञापन
alert 200 vehicles are running in varanasi with fake number plates cameras monitoring
ऐसे वाहनों की तलाश कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में 200 वाहन इस समय फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और सिटी कमांड सेंटर वाहनों की तलाश में जुट गया है। सिटी कमांड सेंटर फेज-1 ने विशेष प्लान बनाया है। शहर में लगे कैमरों की सहायता ली जा रही है। 

विज्ञापन


ये वाहन न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गए हैं। दरअसल इन 200 वाहनों का किसी अन्य जगह चालान हुआ है। ऐसे में वाहन मालिक ट्रैफिक पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


एक वाहन का चालान कहीं और कट रहा है, जबकि वह शहर के किसी दूसरे हिस्से में घूम रहे हैं। कई मामलों में गाड़ी किसी और जिले में पंजीकृत है और उस पर नंबर प्लेट किसी दूसरे जिले की लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बताया कि लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रात को चलते है और भीड़भाड़ वाले इलाके में घूमते है। जहां भी वाहन दिखेंगे, उस इलाके के ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पकड़ेंगे। 

इनकी गलती की वजह से असली वाहन मालिक को परेशान होना पड़ता है। कई वाहन तो ऐसे भी पकड़े गए हैं, जिन पर चोरी की गाड़ियों के नंबर प्लेट लगे थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वाहन या नंबर प्लेट दिखाई दे, तो तुरंत सूचना पुलिस को दें। यातायात पुलिस का कहना है कि फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में किया जा सकता है और असली पहचान छिपाने के कारण अपराधियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, दूसरे लोगों को भी रति जागरूक करें।

बोले अधिकारी
पिछले दिनों भी फर्जी नंबर प्लेट वाले दो वाहनों को पकड़ा गया है। फर्जी नंबर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई गई। जो भी शिकायत आती है, उसे सिटी कमांड सेंटर से जांच कराई जाती है। सिटी कमांड सेंटर शहर में फर्जी वाहनों की जांच कर रहा है। - राजेश पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed